Punjab News: पंजाब में AAP विधायक और SSP आमने-सामने, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लगाए गंभीर आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 365 शब्द|📅 27 Sep 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हलका खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा और तरनतारन के एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान आमने सामने हो गए है। बता दे कि आप के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने तरनतारन के एसएसपी गुरमीत पर गंभीर आरोप लगाए है।

इसके साथ ही आप के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी जारी की है जिसमे उन्होंने अपनी सिक्योरिटी लौटने की बात की है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि ‘एस.एस.पी. मैंने तो कहा था कि तू केवल बस चोरों के साथ मिला हुआ है पर अब पता लगा है कि तू तो कायर भी है बाकी एस.एस.पी. तू रात जो पुलिस द्वारा फीले भेजे थे। उन्होंने जो मेरे रिश्तेदार के साथ किया उसके जवाब का इंतजार करो।’

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘बाकी तू जो सी.आई.ए. वालिया द्वारा रात को संदेश भेजा था, अगर गैंगस्टर कार्रवाई करे तो एम.एल.ए. के कई परिवार तबाह हो जाते। मुझे स्वीकार है, मैं अपनी पुलिस सुरक्षा तुझे वापिस भेज रहा हूं। तेरे पास खुला समय है तूने जो करवाना करवा ले। बाकी परिवार सबके बराबर हैं। रात तेरा सी.आई.ए. वाला पीकर टल्ली होकर कहता रहा वहां क्या मैं 25 लाख रुपए महीना एस.एस.पी. को देता हूं, तो ही मैंने कहा इतना बड़ा नशेड़ी तूने सी.आई.ए. की कुर्सी पर क्यों रखा है।’

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इसके साथ कहा कि ‘बाकी आप पीट-पीट कर कहते रहे कि एम.एल.ए. का नाम ले, आपकी यह करतूत भी मेरे पास आ गई है। तुम्हारे द्वारा मेरे रिश्तेदार पर किए झूठे पर्चे का मैं स्वागत करता हूं। वह कायर होता है जो अपनी दुश्मनी किसी और से निकाले। तू अपनी वर्दी एक तरफ रख और अपनी विधायक की कुर्सी एक तरफ रखता हूं, फिर देखते। बाकी मैं आज भी कहता हूं कि तरनतारन पुलिस में पिछले कई सालों से बिना पैसे के कोई काम नहीं होता, लेकिन हमने करवाना।’

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *