Punjab News: मंत्री जिम्पा ने 7.46 करोड़ रुपए की लागत वाले टॉयलट ब्लॉक का नींव पत्थर रखा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 487 शब्द|📅 27 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़/फतेहगढ़ साहिब। Punjab News: फतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती पर आने वाली संगत को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसी के अंतर्गत आज जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहिब के नज़दीक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 7.46 करोड़ रुपए की लागत के साथ तैयार होने वाले टॉयलट ब्लॉक का नींव पत्थर रखा।

जिम्पा ने बताया कि सरबंसदानी श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबज़ादे बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की शहादत को सजदा करने के लिए रोज़ाना बहुत से श्रद्धालु फतेहगढ़ साहिब आते हैं। शहादत सभा में यह संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पिछले साल जुलाई महीने में एक टॉयलट ब्लॉक बनाने का ऐलान किया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इस ऐलान को अमली जामा पहनाते हुए आज टॉयलट ब्लॉक का नींव पत्थर रखा गया है। जिम्पा ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अधीन 21 टॉयलट ब्लॉक बनाए जाएंगे, जिनमें 441 पखाने, 126 यूरीनल और 126 ही वॉशबेसिन और 315 बाथरूम बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा फतेहगढ़ साहिब की धरती पर देश- विदेश से आने वाली संगत को किसी किस्म की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिम्पा ने कहा कि छोटे साहिबज़ादे की शहादत की मिसाल दुनिया भर के इतिहास में कहीं नहीं मिलती और उनकी शहादत वाली इस धरती का विकास पंजाब सरकार पहल के आधार पर करवा रही है।

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री जिम्पा ने बताया कि यह टॉयलट ब्लॉक आधुनिक ढंग से बनाया जाएगा। उन्होंने सहयोग देने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान और सदस्यों का ख़ास तौर पर धन्यवाद किया। इस मौके पर जिम्पा ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका और गुरुद्वारा साहिब में एस.जी.पी.सी. के पूर्व अंतरिम कमेटी मैंबर जत्थेदार कर्नैल सिंह पंजोली द्वारा उनको सिरोपाओ भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

हलका विधायक एडवोकेट लखवीर सिंह राय ने फतेहगढ़ साहिब में आने वाली संगत के लिए बनाए जा रहे टॉयलट ब्लॉक के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विशेष धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हलके की सर्वांगीण उन्नति के लिए वचनबद्ध है और इस नगर के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्वता को देखते हुए यहाँ विकास और अधिक तेज़ किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर परनीत शेरगिल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा टॉयलट ब्लॉक बनाने के ऐलान के साथ ही गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब को आने वाली पाँच सडक़ों को 8.17 करोड़ रुपए की लागत के साथ चौड़ा और मज़बूत करने का ऐलान भी किया गया था और इन सडक़ों का काम मुकम्मल हो गया है।

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *