Punjab News: स्किट मुकाबलों में पंजाब के अंगद वीर सिंह बाजवा और गुरजोत सिंह खंगूड़ा ने कांस्य का तमगा जीता

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 334 शब्द|📅 27 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: हांगज़ू में चल रही एशियन गेमज़ में पंजाब की निशानेबाज सिफत कौर समरा ने आज भारत के लिए एक सोने और एक चांदी का तमगा जीता। पुरूषों के स्किट मुकाबलों में पंजाब के अंगद वीर सिंह बाजवा और गुरजोत सिंह खंगूड़ा ने कास्य का तमगा जीता।

Punjab News: स्किट मुकाबलों में पंजाब के अंगद वीर सिंह बाजवा और गुरजोत सिंह खंगूड़ा ने कांस्य का तमगा जीता

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने फरीदकोट की होनहार निशानेबाज सिफ़्त और दोनों स्किट निशानेबाज़ों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को खेल में फिर देश का अग्रणी राज्य बनाने के सपने को सिफ़्त जैसी खिलाड़ी ही पूरा करेंगी।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

पंजाब के खिलाड़ी एशियन गेमज़ में निरंतर बढिय़ा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिफ़्त की यह प्राप्ति पंजाब में नयी उम्र के खिलाडिय़ों विशेषकर लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने इस प्राप्ति का सेहरा निशानेबाजों की सख़्त मेहनत और उनके माता-पिता और प्रशिक्षकों सिर बांधा। खेल वतन पंजाब दी के उद्घाटनी समारोह में सिफ़्त समरा मशाल मार्च-पास्ट का हिस्सा थी।

एशियन खेलों की तैयारी के लिए पंजाब सरकार ने सभी पंजाब के खिलाडिय़ों को 8-8 लाख रुपए का चैक सौंपा था। गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की छात्रा सिफत कौर समरा ने हांगज़ू में 50 मीटर राइफल थ्री पुज़ीशन में व्यक्तिगत वर्ग में नये विश्व रिकार्ड के साथ सोने का तमगा जीता।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इसी मुकाबलों में भारत की एक और निशानेबाज ने आशी चौकसी ने कांस्य का तमगा जीता। सिफ़्त ने भारतीय टीम की तरफ से खेलते 50 मीटर राइफल थ्री पुज़ीशन के टीम वर्ग में चांदी का तमगा जीते। स्किट मुकाबलों में भारतीय टीम ने कांस्य का तमगा जीता जिसमें पंजाब के अंगद वीर सिंह बाजवा और गुरजोत सिंह खंगूड़ा टीम का हिस्सा थे।

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *