Holiday News: पंजाब सरकार का ऐलान, कल सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 233 शब्द|📅 27 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब सरकार ने कल यानि 28 सितंबर दिन वीरवार को छुट्टी का ऐलान किया है। सरकार ने जालंधर के साथ लगते जिले शहीद भगत सिंह नगर में छुट्टी का ऐ्लान किया है। आदेश के मुताबिक 28 से 30 सितंबर तक शहीद-ए आजम भगत सिंह का जन्म दिवस इंकलाब समारोह के तौर पर मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

शहीद भगत सिंह नगर में तीन दिवसीय कार्यक्रम पैतृक गांव खड़कड़ कलां में मनाया जा रहा है। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई वीआईपी, राजनीतिक लीडर व मंत्री पहुंच रहे हैं।

जिला मैजिस्ट्रेट ने धारा 144 के अधिकारों इस्तेमाल करते हुए उक्त समारोह को ध्यान में रखते हुए किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए जिले के अंदर सभी प्राइवेट/मान्यता प्राप्त/सरकारी (प्राइमरी, मिडल, हाई व सैकेंडरी) स्कूलों व अन्य शिक्षक संस्थानों में 28 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

बता दें जालंधर में 28 सितम्बर को सोढल मेले को देखते जिला प्रशासन द्वारा सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जारी आदेशों के तहत जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल तथा सरकारी संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे।

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *