Travelling Advisiory Goa: अगर Goa घूमने का है प्लान, तो पहले जान लें नियम कानून

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 28 Sep 2023

डेली संवाद, गोवा। Travelling Advisiory Goa: अगर आप गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस खबर को एक बार जरूर पढ़ लें। क्योंकि गोवा सरकार ने नियम और कायदे में बदलाव किया है। अगर आप पहले से नियम कानून जानेंगे तो आपको गोवा घूमना बेहद आसान हो जाएगा।

गोवा का नाम सुनते ही सब को चेहरे पर पर मुस्कान आ जाती है। ये खूबसूरत जगह का दीदार तो हर कोई करना चाहता है। लोगों यहां अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ छुट्टियां बिताने जाते हैं। यहां पर विदेशी पर्यटकों की भी धूम देखने को मिलती है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

अगर आप भी गोवा में घूमने का प्लान कर रही हैं तो जरूरी है कि गोवा पर्यन विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा- निर्देश को भी जान लें। दरअसल, गोवा पर्यटन विभाग ने वहां आने वाले पर्यटकों के लिए नए नियम और दिशा- निर्देश जारी किए हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग विदेश टूरिस्ट को देख कर सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

मगर अब आप गोवा में ऐसा नहीं कर पाएंगे क्योंकि जारी किए गए दिशा निर्देशों के मुताबिक आपको किसी विदेशी पर्यटकों के साथ सेल्फी या तस्वीरें क्लिक करने से पहले उनकी अनुमति लेनी होगी। इतना ही नहीं विभाग की ओर से जारी किए गए दिशा- निर्देश का उद्देश्य बस यात्रियों की प्राइवेसी की रक्षा करना है। आप भी नजर डालिए गोवा पर्यन विभाग द्वारा जारी की गई….

गोवा के लिए एडवाइजरी

  • विदेशी पर्यटकों की अनुमति के बिना सेल्फी और तस्वीरों पर रोक।
  • खुले में शराब का सेवन दंडनीय अपराध है।
  • खुले इलाकों में खाना बनाने पर भी रोक।उलंघन करने पर लगेगा 50,000 रुपये तक का जुर्माना है।
  • समुद्री चट्टानों जैसी खतरनाक जगहों पर सेल्फी नहीं लेनी है।
  • निजी स्थलों पर कुछ भी लिखने पर रोक है।
  • पंजीकृत होटल/ विला या आवास बुक करने की सलाह।

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *