Jalandhar News: भारतीय चुनाव आयोग ने फोटो वोटर सूचियों की सरसरी सुधाई संबंधी में संशोधित कार्यक्रम किया जारी, डीसी ने जारी किए आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 320 शब्द|📅 29 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि भारत चुनाव आयोग ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में सरसरी तौर पर सुधाई संबंधी संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में दिनांक 01.01.2024 को आधार मानकर मतदाता सूचियों में सरसरी संशोधन किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संबंध में जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों की ड्राफ्ट प्रकाशना 27 अक्टूबर 2023 दिन शुक्रवार को की जाएगी। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां 27 अक्तूबर से 9 दिसम्बर, 2023 तक प्राप्त किए जाएगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संबंध में प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 26 दिसम्बर 2023 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके इलावा मतदाता सूचियों में त्रुटियों को दूर कर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की अंतिम प्रकाशना 1 जनवरी 2024 को चुनाव आयोग द्वारा अनुमोदित किया जाएगा और उसके बाद फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की अंतिम प्रकाशन की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

जिले में 5 जनवरी 2024 को किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं बीएलओ को जिले में वोटर रजिस्ट्रेशन को बढाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य मतदाता मतदान से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को वोट बनाने के लिए फार्म भरने में सहायता की जानी चाहिए। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि युवा देश की रीढ़ है, इसलिए अधिक से अधिक युवाओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम करते रहें।

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *