Punjab News: पंजाब राज्य द्वारा बढिय़ा प्रदर्शन पर पोषण माह में 6वें स्थान हासिल कियाः डॉ. बलजीत कौर

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 29 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पोषण अभियान पंजाब राज्य के सभी जिलों में सितम्बर महीने के दौरान मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य कुपोषण, अनीमिया और जन्म के समय बच्चे के कम भार की दर को घटाना है। पंजाब द्वारा पोषण माह के दौरान बहुत बढिय़ा प्रदर्शन के लिए भारत सरकार द्वारा साझी की गई रोज़ाना की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब राज्य को 6वां दर्जा हासिल हुआ है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि पोषण माह सरकार द्वारा पोषण के महत्व संबंधी जागरूकता पैदा करने और आम लोगों में सेहतमंद खाने की आदतों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई एक पहल है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना, पौष्टिक भोजन के उपभोग को प्रोत्साहित करना, औरतों और बच्चों में कुपोषण को घटाना, माँ का दूध पिलाने और पोषण सम्बन्धी सेवाओं और सप्लीमैंट्स प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

मंत्री ने बताया कि इस साल पोषण माह के दौरान पंजाब के हर आंगनवाड़ी केंद्र में अलग-अलग गतिविधियाँ और प्रोग्राम आयोजित किए गए, जिससे लोगों को ख़ासकर औरतों और बच्चों को संतुलित ख़ुराक के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके।

पंजाब में कुपोषण को कम करने और आम लोगों में पोषण की स्थिति को सुधारने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। मंत्री द्वारा विभाग के सभी अधिकारियों, आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और अधिक मेहनत करने के लिए कहा, ताकि पंजाब में कुपोषण को खत्म किया जा सके।

SHO की सरकारी गाड़ी पर नागिन DANCE, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *