Punjab News: राज्य के इतिहास में पहली बार पाँच हज़ार आंगनवाड़ी वर्करों की भर्ती मेरिट के आधार पर हुई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 29 Sep 2023

डेली संवाद, फ़तेहगढ़ साहिब। Punjab News: आंगनवाड़ी वर्कर स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं क्योंकि बच्चे के कोख में आने से लेकर उसके बड़े होने तक दी जाने वाली पौष्टिक ख़ुराक और बीमारियों से बचाव के लिए आंगनवाड़ी वर्करों का बड़ा योगदान होता है। इन विचारों का प्रगटावा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डाः बलजीत कौर ने बाबा बन्दा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कालेज के ज्ञानी दित्ती सिंह आडीटोरियम में करवाए गए राज्य स्तरीय पोषण माह समागम को संबोधन करते हुये किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महिला सशक्तिकरण से समाज की नींव मज़बूत करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है जिससे महिलाओं को अपेक्षित सम्मान दिया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज के समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे निकल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने महिला सशक्तिकरण पर बहुत ज़ोर दिया है और पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि पाँच हज़ार आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों की मेरिट के आधार पर भर्ती की गई।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की विशेष प्रमुख सचिव राजी पी. श्रीवासतवा ने इस मौके पर कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से कुपोषित बच्चों, अनीमिया पीड़ित बच्चों, घरेलू हिंसा का शिकार महिलाओं के हकों के लिए हरेक ज़िले में सखी वन स्टाप केंद्र खोले गए हैं जिससे महिलाओं को समाज में सुरक्षित माहौल मिल सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इस मौके पर डिप्टी कमिशनर परनीत शेरगिल्ल ने कहा कि पोषण माह के दौरान सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से अलग-अलग गतिविधियां करवाई गई जिसमें आंगनवाड़ी वर्करों ने सराहनीय सेवाएं निभाईं। इस मौके पर आंगनवाड़ी केन्द्रों में दी जाने वालों सहूलतों के बारे नाटक पेश किया गया और लड़कियों ने आत्म-रक्षा लिए मार्शल आर्ट की पेशकारी भी की। डा. बलजीत कौर ने पहली बार माँ बनने वाली 21 महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी अदा की।

SHO की सरकारी गाड़ी पर नागिन DANCE, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *