Benefits of Sprinting: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है स्प्रिंटिंग, जाने इसके फायदे

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 537 शब्द|📅 30 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Benefits of Sprinting: बचपन में शयद ही कोई ऐसा होगा जिसने दौड़ न लगाई हो। बच्चों को दौड़ना काफी पसंद होता है जिसकी वजह से वह अक्सर दौड़ते रहते हैं। लेकिन क्या आर जानते हैं कि दौड़ने से सेहत को काफी फायदे मिलते हैं। स्प्रिंटिंग हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

लगातार बदलती जीवनशैली के बीच अब लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सजग हो चुके हैं। बीते कुछ समय से लोग लगातार कई समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में लोग अब अपनी सेहत का पहले से ज्यादा ध्यान रखने लगे हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

काम के बढ़ते बोझ का असर अब हमारी सेहत पर भी पड़ने लगा है। बिजी शेड्यूल की वजह से लोगों के पास ठीक से खाने तक का समय नहीं है। ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी करना भी काफी मुश्किल हो जाता है। सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ ही शारीरिक गतिविधि भी बेहद जरूरी है।

अक्सर बिजी रहने की वजह से जिमिंग और अन्य फिजिकल एक्टिविटी के लिए समय निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप कुछ देर दौड़ लगाकर ही खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। बचपन में हम सभी ने स्प्रिंट की होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दौड़ने से आप सेहतमंद भी हो सकते हैं। अगर नहीं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे स्प्रिंटिंग के 5 फायदों के बारे में-

फेफड़ों को बनाए सेहतमंद

आप जब दौड़ते हैं, तो इसकी वजह में तेज और गहरी सांस लेते हैं। ऐसे में तेज और गहरी सांस लेने से बेहतर ऑक्सीजन एक्सचेंज होती है। साथ ही फेफड़ों की क्षमता बेहतर क्षमता होने के साथ ही पूरे फेफड़ों के स्वास्थ्य में लाभ मिलता है।

मांसपेशियों का विकास

स्प्रिंटिंग करते समय पैर, कोर और शरीर के ऊपरी हिस्से सहित बॉडी की विभिन्न मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं। साथ ही इससे शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को बिल्ड और टोन करने में मदद करती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

दौड़ने से शरीर की कैलोरी बर्न होती है, जो बॉडी में मौजूद एक्सट्रा फैट को कम करने का एक प्रभावी तरीका है। इसकी मदद से आप स्वस्थ वजन बनाए रख सकते हैं या फिर यह वजन कम करने के आपके लक्ष्य को पूरा करने में भी मदद कर सकता है।

इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार

हाई इन्टेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (High-intensity interval training-HIIT) एक्सरसाइज जैसे दौड़ना इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ा सकता है। इसका मतलब यह है कि आपका शरीर एनर्जी के लिए ग्लूकोज का इस्तेमाल करने में अधिक कुशल हो जाता है। आसान भाषा में कहे तो स्प्रिंटिंग मांसपेशियों में जमा ग्लाइकोजन को कम करने में मदद करती है और शरीर में इंसुलिन बढ़ने से रोकती है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

स्प्रिंटिंग हमारे दिल की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इन दिनों कई लोग दिल से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में दिल को हेल्दी बनाने के लिए स्प्रिंटिंग एक बढ़िया विकल्प है। यह हृदय रोग के जोखिम को कम कर आपके हार्ट को हेल्दी मनाने में मदद करता है।

SHO की सरकारी गाड़ी पर नागिन DANCE, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *