Tomato Face Serum: क्या है टमाटर फेस सीरम बनाने व लगाने के तरीके, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 443 शब्द|📅 30 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Tomato Face Serum: टमाटर हमारे खानपान का बहुत ही जरूरी इंग्रेडिएट है। जिसे सब्जी दाल सलाद सूप जैसे कई रूपों में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसकी उपयोगिता यहीं तक सीमित नहीं टमाटर हमारी स्किन को भी कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है। फेसपैक से लेकर टोनर सीरम तक में आप कर सकती हैं इसका इस्तेमाल।

यह हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन सी, ए और विटामिन के की मौजूदगी होती है। ये सभी शरीर को अलग-अलग तरीकों से लाभ पहुंचाते हैं और विटामिन सी तो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी तत्वों में से एक है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

कई सारी महिलाएं विटामिन सी सप्लीमेंट्स का सेवन करती है स्किन को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने के लिए, लेकिन अगर आप बिना ज्यादा खर्च त्वचा को खूबसूरत और जवां बनाए रखना चाहती हैं, तो खाने के अलावा इसे चेहरे पर लगाने से भी मिलते हैं कई फायदे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में साथ ही टमाटर का सीरम बनाने का तरीका। जिसकी मदद से डेड स्किन सेल्स हटाए जा सकते हैं। स्किन को डीप क्लीन किया जा सकता हैं और असमय बुढ़ापे के असर को भी रोका जा सकता है।

टोमैटो फेस सीरम बनाने का तरीका

  • टमाटर को कद्दूकस कर इसका रस निकाल लें।
  • इस रस में विटामिन ई कैप्सूल का जेल मिलाएं या फिर ऑयल की कुछ बूंद। साथ ही थोड़ा सा एलोवेरा जेल भी।
  • सारी चीज़ों को मिलाकर एक बोतल में भर लें और फ्रिज में रख दें।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • फेस सीरम लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरफ पानी से साफ कर लें।
  • अब दो से तीन बूंद सीरम की लें और इससे चेहरे की हल्के हाथों से अच्छे तरह मालिश करें।
  • कम से कम 15 से 20 मिनट इसे लगाकर रखें।
  • फिर धो लें और धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
  • हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करें और देखें फर्क।

स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है टमाटर?

  • चेहरे पर टमाटर का इस्तेमाल करने से स्किन टाइट रहती है।
  • टमाटर का इस्तेमाल स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखता है।
  • चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे दूर करने में फायदेमंद है टमाटर।
  • इसके नियमित इस्तेमाल से ऑयली स्किन की प्रॉब्लम दूर होती है जिससे कील-मुंहासे भी कम होने लगते हैं।
  • धूप से टैन हुई स्किन से भी छुटकारा दिलाता है टमाटर।

SHO की सरकारी गाड़ी पर नागिन DANCE, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *