Punjab News: वाहिद संधर शुगर मिल की ओर से 600 से अधिक किसानों के साथ धोखाधड़ी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 371 शब्द|📅 30 Sep 2023

डेली संवाद, फगवाड़ा। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी जांच दौरान कपूरथला जिला के फगवाड़ा में स्थित गोल्डन संधर शुगर मिल संबंधी हैरानीजनक तथ्य सामने आए हैं। मिल, जिस को पहले वाहिद संधर शुगर मिल के तौर पर जाना जाता था, पिछले चार सालों से गन्ना काश्तकारों के बकाए का निर्णय नहीं कर सकी और मिल की तरफ किसानों के लगभग 40 करोड़ 71 लाख 68 हज़ार रुपए बकाया हैं।

यह प्रकटावा करते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब नवंबर के पहले हफ़्ते गन्नो का पिड़ाई सीज़न शुरू होने जा रहा है। गन्ना काश्तकारों की बार-बार मांगों के बावजूद, गोल्डन संधर शुगर मिल अपनी वाहिद संधर शुगर मिल समय पर की मैनेजमेंट से लेकर अपनी वित्तीय जि़म्मेवारियां से भागती आ रही है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इस के इलावा एक बहुत ही हैरानीजनकत तथ्य यह है कि किसानों को अब आई. डी. बी. आई. बैंक फगवाड़ा से लीगल नोटिस मिल रहे हैं हैं, जिसमें उनको प्रति किसान के हिसाब के साथ बैंक को कुल 3 00, 000 रुपए का के. सी. सी. ( किसान क्रेडिट कार्ड) कजऱ् मोडऩे के लिए कहा जा रहा है। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि किसानों को बैंक से कजऱ् लेने या कर्ज के फंडों का प्रयोग करने बारे कुछ भी पता नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इस उलझन भरे हालातों के कारण गन्ना काश्तकारों को काफ़ी नुक्सान बर्दाश्त करना पड़ा है और उनको गन्ने की फ़सल की 40 करोड़ 71 लाख 68 हज़ार रुपए की अदायगी नहीं की गई है। इसके साथ ही तकरीबन 600 किसान अपने आप को के. सी. सी. कर्जे की देनदारियों संबंधी बोझ में फंसे महसूस कर रहे हैं।

जिस अनुसार मिल की गारंटरशिप अधीन हरेक किसान की तरफ 3 00, 000 रुपए की देनदारी निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखकर इस उलझन का हल निकालने की उम्मीद से स्थिति पर विशेष तौर पर नजऱ रखी जा रही है।

SHO की सरकारी गाड़ी पर नागिन DANCE, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *