Fermented Food Benefits: जाने डिनर में फर्मेंटेड फूड खाने के क्या है फायदे?

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 526 शब्द|📅 01 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Fermented Food Benefits: डिनर में हेल्दी और बैलेंस डाइट के रूप में फर्मेंटेड फूड्स खाना एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। जिससे हमारी सेहत और पाचन दोनों दुुरुस्त रहते हैं लेकिन फायदों के साथ ही इस फूड्स को चुनते वक्त कुछ सावधानियों का भी ध्यान रखना चाहिए।

रात में लाइट डिनर करने की सलाह दी जाती है और साथ ही सोने से 2-3 घंटे पहले भोजन कर लेने को सही तरीका बताया गया है। लेकिन कई बार लाइट डिनर करने पर वापस से भूख लग जाती है और ऐसे में फिर कुछ न समझ आने पर चिप्स, पेस्ट्री या ऐसे ही अनहेल्दी ऑप्शन खाकर छोटी-मोटी भूख मिटाने की कोशिश करते हैं,

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

तो इन सभी समस्याओं का हल है रात में ऐसा कुछ खाना, जिससे पेट भी थोड़ा भरा महसूस हो और वो हेल्थ के लिहाज से भी सही हो। इसका सबसे बेस्ट ऑप्शन है फर्मेंटेड फूड। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

डॉ. एकता सिंघवाल, डाइटिशियन, Ujala Cygnus Group of Hospitals ने बताया कि, ‘डिनर में फर्मेंटेड फूड्स लेना एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है, लेकिन यह कुछ बातों पर भी डिपेंड करता है, जैसे कि आपकी डाइट कैसी है, आपको क्या अच्छा लगता है और साथ ही सेहत से जुड़ी कोई समस्या तो नहीं है।’

हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए फर्मेंटेड फूड्स खाने के फायदे

  • ज्यादातर फर्मेंटेड फूड्स प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं। ये जीवित सूक्ष्मजीवी हेल्दी गट बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखते हैं, जो पाचन, पोषण के अवशोषण या यो कहें कि हर तरह से हमारे पेट के लिए फायदेमंद होते है।
  • फर्मेंटेड फूड्स में मौजूद एंजाइम्स और फायदेमंद बैक्टीरिया से पाचन में मदद मिल सकती है। इन्हें डिनर में खाने से जटिल पोषक तत्वों को तोड़ने में सहायता मिलती है साथ ही पाचन भी दुरुस्त रहता है।

हिमाचल में इस पवित्र जगह पर विराजमान है चारों वेद…

  • फर्मेंटेशन से कुछ विटामिन्स और खनिज तत्वों की अच्छी-खासी मात्रा शामिल होती है, तो डिनर में इस तरह का भोजन लेने से शरीर के लिए कई सारे न्यूट्रिशन की पूर्ति की जा सकती है।
  • कुछ शोध बताते हैं कि फर्मेंटेड फूड्स खाने से वजन पर नियंत्रण और मोटापे का खतरा कम हो सकता है।

ध्यान दें

  • रात को सोने से ठीक पहले फर्मेंटेड फूड खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जिससे अन्य दूसरी पाचन संबंधी परेशानियां पैदा हो सकती हैं। इसलिए फर्मेंटेड फूड्स को सोने से कुछ घंटे पहले खा लेना अच्छा होता है।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
  • जरूरत से ज्यादा फर्मेंटेड फूड्स खाने से, शरीर में नमक के साथ अन्य गैरजरूरी तत्वों की मात्रा बढ़ सकती है। जो हमारे शरीर के लिए अच्छे नहीं होते, तो सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करें।
  • कुछ लोगों में खास तरह के फर्मेंटेड फूड्स से एलर्जी हो सकती है। तो वहीं कुछ लोगों में इसके फायदे साफ नजर आते हैं, तो कुछ लोगों में नहीं। इसलिए किसी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से कंसल्ट करें।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *