Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1962 जकार्ता एशियाई खेलों के बाद 5 स्वर्ण पदक जीतने के लिए पंजाबी खिलाड़ियों को दी बधाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 01 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1962 के जकार्ता एशियाई खेलों के बाद हांगज़ू एशियाई खेलों में भारतीय दल में शामिल पंजाबी खिलाड़ियों की तरफ से पाँच स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई दी।

एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खिलाड़ी चल रहे एशियाई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज खेल में तेजिन्दर पाल सिंह तूर और जोरावर सिंह संधू ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि हरमिलन बैंस और राजेश्वरी कुमारी ने रजत पदक हासिल किया।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

भगवंत सिंह मान ने बताया कि अब तक पंजाब के 13 खिलाड़ियों ने पाँच स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि 1962 के जकार्ता एशियाई खेलों के बाद यह पहली बार है कि पंजाबी खिलाड़ियों ने पाँच स्वर्ण पदक जीते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अंत नहीं है क्योंकि इन मुकाबलों में राज्य के कई और खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुये आशा अभिव्यक्ति कि यह खिलाड़ी देश का नाम और रौशन करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेल सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के लिए पहले ही हर संभव यत्न कर रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के अथक यत्नों स्वरूप राज्य के खिलाड़ी एशियाई खेलों में पंजाब का नाम रौशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को नकद इनामों और अन्य सहूलतों के साथ उत्साहित कर रही है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *