Vegetable Skin Toner: जाने कैसे तैयार करे घर में रखी सब्जियों से स्किन टोनर? मिलेगी दमकती त्वचा के साथ दाग-धब्बों से राहत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 433 शब्द|📅 06 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vegetable Skin Toner: स्किन पर जितना नेचुरल चीज़ों का इस्तेमाल किया जाए उतना ही अच्छा होता है खासतौर से जब त्वचा पर दाग-धब्बे और कील-मुंहासों की समस्या हो तो आज हम घर में कुछ सब्जियों की मदद से स्किन टोनर तैयार करने का तरीका बताएंगे जिसके नियमित इस्तेमाल से दूर हो सकती हैं स्किन से जुड़ी कई सारी प्रॉब्लम्स एक साथ दूर।

त्वचा की देखभाल के लिए स्किन टोनर का उपयोग करना जरूरी है। यह त्वचा पर जमी धूल-गंदगी को साफ करने के साथ उसके पीएच बैलेंस भी बनाए रखता है। स्किन टोनर का इस्तेमाल चेहरे के ओपन पोर्स को बंद करने के लिए भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इसके अलावा स्किन टोनर त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी बेहद फायदेमंद हो सकता है। इतने सारे फायदों की वजह से स्किन टोनर को आपको अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए, तो आज हम घर में बनाए जाने वाले कुछ नेचुरल स्किन टोनर के बारे में जानेंगे।

बीटरूट स्किन टोनर

  • 1/2 कप रोज वॉटर, 1 छोटा चुकंदर कसा हुआ, 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जैल लें।
  • इसे स्प्रे बॉटल में भरकर फ्रिज में रखें।
  • क्लीजिंग मिल्क से चेहरा साफ करें और स्किन टोनर लगाकर 20 मिनट छोड़ दें।

कुकुंबर टोनर

  • एक खीरे को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें।
  • इसमें चुटकीभर हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • 1/2 बड़ा चम्मच पुदीने का रस व 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • कुछ बूंदें शहद की डालें और इस्तेमाल करें।
  • यह टोनर टैनिंग दूर करने में कारगर है।

टोमैटो टोनर

  • दो टमाटर को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इस पेस्ट में नींबू का रस मिलाएं।
  • एक छोटा चम्मच शहद मिक्स करके इस्तेमाल करें।
  • ओपन पोर्स की समस्या दूर करने में ये टोनर काफी फायदेमंद है।

कोरिएंडर टोनर

  • 1/2 कप ताजा धनिया, 1/2 कप गुलाबजल व 1 छोटा चम्मच शहद लें।
  • सभी चीज़ों को पीसकर पेस्ट बनाएं और छान लें।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
  • इसे फ्रिज में रखें और चेहरा साफ करके लगाएं।
  • ऑयली स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है ये टोनर।

कैबेज टोनर

  • कप लाल या हरी पत्तागोभी, कप गुलाबजल व बड़ा चम्मच शहद लें।
  • पत्तागोभी को कप पानी में उबालकर छान लें।
  • इसे गुलाबजल व शहद में मिक्स करें और कांच की बोतल में डालकर फ्रिज में रखें।
  • शाम को चेहरा साफ करें और चेहरे पर इस टोनर को स्प्रे करें।
  • सूखने पर फेस पैक लगाएं।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *