WhatsApp User Name: WhatsApp पर अनजान यूजर को नहीं दिखाई देगा आपका कॉन्टेक्ट नंबर, इस नई फीचर से छुपी रहेगी आपकी असली पहचान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 366 शब्द|📅 06 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। WhatsApp User Name: चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। दरअसल, वॉट्सऐप पर बहुत जल्द यूजर्स के लिए एक नई सुविधा पेश होने जा रही है। नए फीचर के साथ वॉट्सऐप यूजर एक स्पेशल नाम के साथ अनजान यूजर्स से बात कर सकेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

दरअसल, वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप अपने एंड्रॉइड यूजर्स के साथ-साथ आईओएस यूजर्स के लिए भी एक नए फीचर को ला रहा है। इस फीचर के साथ यूजर्स को WhatsApp User Name ऑप्शन के साथ एक नया नाम सेव करने की सुविधा मिलेगी।

WhatsApp User Name पर स्पेशल कैसे होगा नाम

wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स WhatsApp User Name पर अल्फानुमेरिक कैरेक्टर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा कुछ स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल कर भी यूजर नेम रखा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

यानी यूजर एक अपनी पसंद के नाम के साथ अपनी पहचान सबसे अलग और स्पेशल रख सकेगा। WhatsApp User Name का नया ऑप्शन यूजर्स को प्रोफाइल सेटिंग पर नजर आएगा।

WhatsApp User Name से क्या होगा फायदा

WhatsApp User Name की सुविधा के साथ यूजर अनजान लोगों से वॉट्सऐप पर चैट कर सकेगा। अच्छी बात ये कि किसी अनजान यूजर के केस में वॉट्सऐप यूजर अपना फोन नंबर हाइड रख सकेगा। अनजान यूजर को वॉट्सऐप यूजर का वही नाम दिखाई देगा, जिसे वॉट्सऐप यूजर ने खुद के लिए चुना हो।

कौन-से यूजर्स कर सकते हैं नए फीचर का इस्तेमाल

दरअसल, वॉट्सऐप पर इस नई सेटिंग को आईओएस बीटा अपडेट वर्जन 23.20.1.71 (WhatsApp beta for iOS 23.20.1.71) के साथ देखा गया है। इसका मतलब हुआ कि वॉट्सऐप के बीटा आईओएस यूजर्स इस सेटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी इस तरह के फीचर पर अभी काम चल रहा है। वॉट्सऐप यूजर्स को आने वाले दिनों में ये नया फीचर देखने को मिल सकता है।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *