St. Soldier News: सेंट सोल्जर में 12वीं आर.सी. चोपड़ा मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता की शुरुआत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 03 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। St. Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में 2 दिवसीय 12वीं आर.सी. चोपड़ा मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, जिसके आज पहले दिन का आगाज छात्रों में भारी उत्साह से हुआ। इस मूट कोर्ट में 25 राज्यों और यूनियन टेरिटरीज का प्रतिनिधित्व करने वाली 64 टीमों ने भाग लिया।

St. Soldier News: सेंट सोल्जर में 12वीं आर.सी. चोपड़ा मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता की शुरुआत

जिनमें प्रत्येक टीम में दो मूटर्स होते हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन माननीय जस्टिस एम.एस चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा, कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एस.सी. शर्मा ने मुख्य अतिथियों, भाग लेने वाली टीमों और सेंट सोल्जर कॉलेजों के प्रिंसिपल्स का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

जस्टिस एम.एस चौहान ने अपने उद्घाटन भाषण में सेंट सोल्जर ग्रुप की मैनेजमेंट के प्रयास की सराहना करते हुए किया। उन्होंने स्व. आर.सी. चोपड़ा को श्रद्धांजलि दी और उभरते वकीलों के लिए मूट कोर्ट के महत्व को रेखांकित किया। जस्टिस चौहान ने भाग लेने वाली टीमों को शुभकामनाएं दीं। पहले राउंड में 2 नॉकआउट राउंड्स हुए जिसमें पहली बार 64 टीमें अपने सामने आयी ,दूसरी बार 32 टीमें।

St. Soldier News: सेंट सोल्जर में 12वीं आर.सी. चोपड़ा मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता की शुरुआत

दूसरे राउंड में 8 कोर्ट रूम में 16 टीमों ने भाग लिया और 8 विजेता टीमों ने क्वार्टर फाइनल (तीसरे) राउंड में भाग लिया। सेमीफाइनल और ओपन कोर्ट का फाइनल दूसरे दिन किया जाएगा। जिसमें जस्टिस एम.एस. चौहान फाइनल राउंड की जजमेंट करेंगे।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

विजेता टीम को ट्रॉफी और 11000/- रुपये का नकद पुरस्कार, उपविजेता टीम को 5100/- रुपये और ट्रॉफी और दो सर्वश्रेष्ठ मूटर्स (सर्वश्रेष्ठ छात्र एडवोकेट-एक पुरुष और एक महिला) प्रत्येक को एक ट्रॉफी मिलेगी और 2100 रुपये का नकद पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *