Sikkim Flood: सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़, सेना के 23 जवान लापता, तलाशी अभियान जारी

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, सिक्किम। Sikkim Flood: उत्तरी सिक्किम से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उत्तरी सिक्कम के की साउथ ल्होनक झील में मंगलवार देर रात बादल फटने से तिस्ता नदी में भयानक उफान आ गया है। इस अचनाक आई बाढ़ में भारतीय सेना के 23 जवानों के लापता होने की खबर सामने आ रही है।

यह बाढ़ उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बदल फटने के कारण आई है लापता हुए जवानों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही दो नागरिकों की मौत की खबर सामने आ रही है। सिक्कम के तीन जिलों मंगन, गंगटोक और पाक्योंग में तिस्ता के किनारे सड़क और पुल बुरी तरफ से क्षतिग्रस्त हो गए है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

बताया जा रहा है कि स्थिति तब जब ज्यादा बिगड़ी जब चुंगथांग बांध से पानी छोड़ा गया। अचानक आई बाढ़ ने लाचेन घाटी में कई सैन्य प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचाया है। वहीं गुवाहाटी के रक्षा पीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी के तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई।

घाटी में कुछ सेना के जवान प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही जवानों के वाहनों की भी कीचड़ में फंसे होने की जानकारी मिली है। सिक्किम सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को तीस्ता नदी से दूर रहने के लिए कहा गया है। वहीं पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नदी के निचले जलग्रहण क्षेत्र से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

वहीं बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कों के टूट जाने की वजह से राहत एवं बचाव कार्य ठीक से नहीं चल पा रहा। सिलीगुड़ी से भी एनडीआरएफ की टीम रवाना हो रही हैं। इसके साथ ही जानकारी मिली है कि बचाव कार्य के लिए भारतीय सेना को बुलाया गया है। वहीं सिक्किम सरकार के मंत्री और अधिकारी इलाके में राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंचे है।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

Payal Param | SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो कैसे मांग रही माफी। Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *