Pomegranate Juice Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर अनार का जूस शरीर की कई समस्याओं को करता है दूर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 477 शब्द|📅 06 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Pomegranate Juice Benefits: अनार सेहत के लिए वरदान माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। अगर आप रोजाना अनार का जूस पीते हैं तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। सेहत के अलावा यह स्किन से जुड़ी समस्या को भी कम करने में मदद करता है।

अच्छी सेहत के लिए डेली डाइट में ताजे फल और सब्जियां शामिल करने की सलाह दी जाती है। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ताकत देते हैं। इन्हीं हेल्दी फ्रूट्स में शामिल अनार शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है। फल से ज्यादा इसका जूस बहुत ही लाभकारी माना जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

पोषक तत्वों से भरपूर यह लाल जूस शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। अनार के जूस में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन-सी, पोटैशियम और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो बीमारियों से बचाते हैं। तो चलिए जानते हैं, अनार का जूस पीने के बेहतरीन फायदे।

हाई ब्लड प्रेशर का स्तर करता है कंट्रोल- अनार का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उनके लिए अनार का जूस रामबाण इलाज है। बीपी का स्तर सामान्य रखने के लिए आप रोजाना एक गिलास अनार का जूस पी सकते हैं।

गठिया रोग में गुणकारी- अनार के जूस में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों की सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण आपको कई बीमारियों से बचाते हैं।

दिमाग तेज करता है- अनार का जूस पीने से याददाश्त बढ़ती है, जिससे अल्जाइमर का खतरा कम हो सकता है। अगर आप दिमाग को शार्प करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में एक गिलास अनार का जूस जरूर शामिल करें।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है- अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। अगर आप नियमित रूप से अनार का जूस पीते हैं, तो इससे रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

वर्कआउट स्नैक के रूप में ले सकते हैं- अनार में उच्च मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो आपको ऊर्जावान रखने में मदद कर सकते हैं। वर्कआउट करने से पहले आप अनार का जूस पी सकते हैं, जिससे एकसरसाइज करने के दौरान आपको जल्दी थकान महसूस नहीं होगी।

शुगर का स्तर कंट्रोल करने में मददगार- डायबिटीज के मरीजों की डाइट में अनार का जूस जरूर शामिल करें। ये इन्सुलिन बनाने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *