Punjab News: पंजाब में अब से 15 और शहरों के लोग ‘सीएम दी योगशाला’ में ले सकेंगे हिस्सा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 429 शब्द|📅 04 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के लोगों को सेहतमंद और तंदुरुस्त रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई मुहिम ‘सी.एम. दी योगशाला’ मुहिम गुरूवार से राज्य के 15 और शहरों में शुरू की जा रही है, जिससे कुल 24 शहरों में इस मुहिम का आग़ाज़ हो जाएगा।

इससे पहले ‘सी.एम. दी योगशाला’ मुहिम दो पड़ावों में अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ा, पटियाला, जालंधर, होशियारपुर, एस.ए.एस. नगर, संगरूर और बठिंडा समेत नौ शहरों में शुरू की गई थी। मौजूदा समय में इन शहरों में रोज़ाना सुबह 300 स्थानों पर ‘सी.एम. दी योगशाला’ लगाई जा रही है, जिसमें 10,000 से अधिक लोग इन योगा कैंपों का लाभ ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

तीसरे पड़ाव में शामिल किए गए 15 नए शहरों में बरनाला, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिऱोज़पुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, कपूरथला, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, पठानकोट, रूपनगर, नवांशहर, तरनतारन और मलेरकोटला समेत सभी प्रमुख जिले शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय की ज़रूरत है कि अच्छी सेहत बनाने के साथ-साथ उन लोगों का तनाव दूर किया जाए, जो अपने जीवन में हर रोज़ अनेकों चुनौतियों का सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में तनाव का बढ़ रहा स्तर हर किसी के लिए चिंता का मुख्य कारण है और लोगों को इससे बचाने में योगा अहम भूमिका निभा सकता है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, जो रोज़ाना ख़ुद सुबह योगा करते हैं, ने कहा कि जीवनशैली में कुछ बदलावों के कारण और योगा का अभ्यास करके सेहतमंद जीवन व्यतीत करते हुए मानसिक और शारीरिक संतुलन को बनाए रखना बहुत ज़रूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुफ़्त योगा प्रशिक्षण के लिए लोग टोल-फ्री नंबर 7669 400 500 पर डायल कर सकते हैं या https://cmdiyogsala.punjab.gov.in पर लॉगइन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त योगा इंस्ट्रक्टर लोगों को योगा के बारे में अवगत करवाने में मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत की शानदार पुरातन परंपरा के अनुरूप यह योगशालाएँ पंजाबियों को शारीरिक और मानसिक तौर पर तंदुरुस्त बनाने में और अधिक सहायक सिद्ध होंगी।

बताने योग्य है कि कोई भी व्यक्ति, जिसके पास ‘सी.एम. दी योगशाला’ के लिए अपने घर के नज़दीक उचित जगह है और योगा क्लास में शामिल होने के लिए उनका 25 लोगों का ग्रुप है तो पंजाब सरकार द्वारा लोगों को खुले पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों में मुफ़्त योगा प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त योगा इंस्ट्रक्टर भेजे जाते हैं।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *