England News: भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी ने इंग्लैंड में तिरंगे के ऊपर गौमूत्र डालकर किया अपमान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 05 Oct 2023

डेली संवाद, इंग्लैंड। England News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विदेश में बैठकर भारत विरोधी काम करने वाले आतंकियों पर कार्रवाई शुरू करने के बाद कनाडा और इंग्लैंड में बैठे आतंकी बिलबिला गए हैं। जिससे कनाडा के बाद अब इंग्लैंड में खालिस्तानियों ने भारतीय ध्वज तिरंगा का अपमान किया है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

मीडिया रिपोर्ट के मुताबित इंग्लैंड में भारतीय दूतावास पर हमला करने वाले भारत के मोस्ट वांटेड UK में दल खालसा से जुड़े खालिस्तानी गुरचरण सिंह ने अब अंग्रेजों की धरती पर तिरंगे की बेअदबी की है। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

भारत के मोस्ट वांटेड गुरचरण सिंह ने अपने साथियों के साथ तिरंगे झंडे को जमीन पर फेंक कर उस पर गौ मूत्र उड़ेला। उसके बाद गौ मूत्र की बोतल तिरंगे पर रखकर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से कहा कि वह आकर उसे पी सकता है। खालिस्तानी आतंकी गुरचरण ने इंग्लैंड में वहीं के प्रधानमंत्री का मजाक भी उड़ाया।

जालंधर के PMG Hospital में बच्चे की मौत, जमकर हंगामा, देखें LIVE

इंग्लैंड में भारतीय दूतावास पर हमला कर जो तिरंगा फाड़ने की खालिस्तानी समर्थकों ने हरकत की थी उसमें गुरचरण सिंह जो कि UK में दल खालसा से संबंध रखता है भी शामिल था। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस हमले को लेकर जिन लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल कर इनके पते मांगे थे उसमें 17वें नंबर पर गुरचरण की फोटो थी।

PUNJAB में पकड़ा गया कुर्ताफाड़ गैंग, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *