Heart Attack: ऐसे करे हार्ट अटैक से अपना बचाव, जानें किसे ज्यादा जोखिम और कैसे करें इससे बचाव

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 570 शब्द|📅 05 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Heart Attack: बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों में बदलाव इन दिनों लोगों को कई समस्याओं का शिकार बना रही है। ऐसे में अब बीमारियों ने और जगह बना ली है और दिल की बीमारी इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे इन दिनों कई सारे लोग परेशान हैं। दिल की बीमारी के लिए कई चीज़े मुख्य है और उन में से वायु प्रदूषण हार्ट डिजीज का एक प्रमुख कारक है।

हाल के दिनों में दिल के दौरे के मामलों में काफी वृद्धि देखी गई है। हार्ट अटैक एक मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें खून का थक्का दिल में ब्लड फ्लो को रोक देता है और हार्ट के टिशूज में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के अनुसार, साल 2016 में कार्डियोवैस्कुलर डिजीज (CVD) से अनुमानित 17.9 मिलियन लोगों की मौत हुई, जो दुनियाभर में हुई सभी मौतों का 31% है। इनमें से 85% मौतें दिल का दौरा और स्ट्रोक के कारण हुईं।

दिल के दौरे के लिए कई सारे कारक जिम्मेदार होते हैं, जिनमें से एक वायु प्रदूषण भी है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि वायु प्रदूषण दिल के दौरे, स्ट्रोक और इर्रेगुलर हार्ट रिथम को ट्रिगर कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे वायु प्रदूषण हार्ट अटैक की वजह बनता है और कैसे इससे बचा जा सकता है।

क्यों खतरनाक है वायु प्रदूषण?

लगातार बढ़ते प्रदूषण का असर हमारी सेहत पर भी पड़ने लगा है। हार्ट फेलियर के मामलों में वायु प्रदूषण दिल की खून को पंप करने की क्षमता को और कम कर सकता है। इन प्रभावों को ट्रिगर करने के लिए प्रदूषण के बेहद छोटे कण बड़ी चिंता का विषय है, जो साफ दिखने वाली हवा में धुंध, धुएं और धूल के रूप में पाया जाता है।

जालंधर के PMG Hospital में बच्चे की मौत, जमकर हंगामा, देखें LIVE

वायु प्रदूषण की वजह से हार्ट अटैक का खतरा कई लोगों को होता है। इनमें बुजुर्ग लोग और हृदय रोग या स्ट्रोक के जोखिम कारकों वाले लोगों को खतरा ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा दिल का दौरा, एनजाइना, बाईपास सर्जरी, स्टेंट के साथ या उसके बिना एंजियोप्लास्टी, स्ट्रोक, गर्दन या पैर की आर्टरीज में रुकावट, हार्ट फेलियर, डायबिटीज या क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज वाले वालों को ज्यादा खतरा होता है। इसके अलावा निम्न लोगों को भी जोखिम अधिक होता है।

  • अगर आप 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पुरुष हैं या 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिला हैं, तो आप पर खतरा ज्यादा है।
  • या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो भी आप पर हाई रिस्क है।
  • अगर आपका वजन अधिक है या आप शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हैं और अगर आप सिगरेट पीते हैं।

सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

  • यदि आपको दिल की बीमारी है या आपने स्ट्रोक का अनुभव किया है, तो वायु प्रदूषण से बचने के लिए अपने डॉक्टर की सलाह लें।
  • अगर आपको हृदय रोग या स्ट्रोक का खतरा है और आप एक्सरसाइज आदि करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से बात जरूर करें।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
  • दिल को सेहतमंद रखने के लिए संतुलित और सही आहार लें।
  • अपनी लाइफस्टाइल में उचित बदलाव करने से भी हार्ट अटैक से बचा जा सकता है।

PUNJAB में पकड़ा गया कुर्ताफाड़ गैंग, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *