Tamarind Health Benefits: गुणों का भंडार है खट्टी-मीठी इमली, जानें इसके फायदे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 05 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Tamarind Health Benefits: खट्टी-मीठी इमली का नाम सुनते ही लोगों की बचपन की यादें ताजा हो जाती है। हम सभी ने अपने बचपन में कभी न कभी चटकारे लेकर इमली खाई होगी। खट्टे-मीठे स्वाद वाली इमली कई लोगों को काफी पसंद होती है। इमली कई सारे व्यंजनों को बनाने के लिए भी इस्तेमाल की जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

स्वादिष्ट लगने वाली इमली हमारी सेहत के लिए भी कई तरीके से फायदेमंद होती है। इसे खाने के सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह सुपरफूड कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है, जो आपके पूरे स्वास्थ्य को एक से अधिक तरीकों से लाभ पहुंचा सकता है। ऐसा हमारा नहीं, खुद पोषण विशेषज्ञ का कहना है। आइए जानते हैं इसके कुछ फायदे-

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

इमली में कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपकी इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करती है। इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट, फ्लेवोनोइड, कैरोटीन और अन्य पोषक तत्व आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।

जालंधर के PMG Hospital में बच्चे की मौत, जमकर हंगामा, देखें LIVE

पोटेशियम नेचुरल तरीके से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। इमली पोटेशियम के साथ-साथ मैग्नीशियम भी भारी मात्रा में पाया जाता है, जो आपको ब्लड प्रेशर मेंटेन रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसमें फ्लेवोनोइड्स जैसे पॉलीफेनोल्स भी होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

एंटी-फंगल गुण से भरपूर इमली

इमली एंटी-फंगल गुणों से भी भरपूर होती है। दरअसल, इसमें टैमारिनडीनल नामक एक कंपाउंड पाया जाता है, जो एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के मुताबिक इमली टॉनिक, वातनाशक, एंटीसेप्टिक, सफाई एजेंट और ज्वरनाशक के रूप में कार्य करती है। अपने इन्हीं गुणों की वजह से यह आंतों की कार्यप्रणाली और पाचन को बेहतर बनाने में मददगार है।

पंजाब में पकड़ा गया कुर्ताफाड़ गैंग, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *