RBI MPC Meeting: जाने RBI एमपीसी बैठक में किस चीज़ का फैसला लिया गया, पढ़े पूरी खबर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 376 शब्द|📅 06 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। RBI MPC Meeting: आज 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2023 में हुए मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक का फैसला सुनाया गया है। इस बैठक में रेपो रेट को स्थिर रखने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा बैंकिंग सिस्टम को मजबूत करने और महंगाई को नियंत्रित करने जैसे कई मुद्दों पर फैसला लिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने देश की अर्थव्यवस्था के सामने खड़ी चुनौती के बारे में भी आज बताया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आप सभी जानते हैं कि देश में विश्व कप (World Cup) का माहौल बना हुआ है। इस पर ध्यान देते हुए उन्होंने कहा कि यह देश के लिए एक टर्निंग मूमेंट है। ऐसे में हमें काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। यहां गवर्नर खाद्य महंगाई और लिक्विडिटी से जुड़े मुद्दों के बारे में कह रहे हैं।

उनका कहना है कि अगर इसको लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया तो इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। इसके अलावा बैंकिंग सिस्टम पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। आइए, जानते हैं कि खाद्य महंगाई और लिक्विडिटी पर गवर्नर ने क्या कहा?

खाद्य महंगाई और लिक्विडिटी

शक्तिकांत दास ने आज अपने संबोधन में कहा कि जरूरत से ज्यादा नकदी कीमत वित्तीय स्थिरता के लिए खतरा बन सकती है। इसे कंट्रोल करने के लिए इंक्रीमेंट सीआरआर लागू किया गया। वर्तमान में फाइनेंशियल मार्केट में स्थिरता बनी हुई है। आपको बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को ईसीआरआर खत्म हो जाएगी और इससे नकदी रिलीज शुरू होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

एक तरफ फेस्टिव सीजन की वजह से डिमांड बढ़ रही है तो दूसरी तरफ सरकार के वित्तीय खर्चे भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में बैंकों को लिक्विडिटी के प्रबंधन के बारे में सोच लेना चाहिए। बैंकों को सरप्लस नकदी के लिए अच्छे रिटर्न पर इन्वेस्ट करना होगा।

महंगाई दर

महंगाई दर को लेकर आरबीआई गवर्नर ने कहा कि सितंबर में महंगाई दर कम हो सकती है। वहीं तीसरी तिमाही में यह 5.2 फीसदी रह सकती है। कच्चे तेल की कीमत और दुनिया भर में महंगाई की वजह से अनिश्चितता बनी हुई है।

पंजाब में पकड़ा गया कुर्ताफाड़ गैंग, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *