Punjab News: पंजाब में भाई बहन आपस में कर रहे हैं शादी, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 06 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब में बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पंजाब के कई जिलों में भाई बहन आपस में शादी कर रहे हैं। ये शादी कोई और नहीं, बल्कि उनके घर वाले खुद धार्मिक स्थलों पर जाकर करवा रहे हैं। इसका खुलासा एक ग्रंथी के पकड़े जाने के बाद हुआ है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक पंजाब के कई जिलों में बाई बहन की शादी करवाई जा रही है। ये शादी विदेश जाने की चाहत में करवाई जा रही है। एक ऐसा ही मामला पंजाब के बठिंडा जिले में सामने आया है। बठिंडा के हंस नगर स्थित एक गुरुद्वारा साहिब का ग्रंथी पैसों के लालच में 100 से अधिक फर्जी आनंद कारज करवा चुका है। इसमें अधिकतर नाबालिग और रिश्ते में भाई बहन लगते हैं।

इसका खुलासा उस समय हुआ, जबक राजस्थान का एक परिवार इसी गुरुद्वारा साहिब की तलाश मे बठिंडा पहुंचा। तब पता चला कि कुछ दिन पहले ग्रंथी ने एक लड़के की शादी मौसी की बेटी से कराई थी। पुलिस और परिवार गुरुद्वारा साहिब में आकर पूछताछ करने लगे तो शिरोमणि पंथक अकाली बुड्ढा दल 96 करोड़ी के पास पहुंचे तो वह हक्के-बक्के रह गए। अपने स्तर पर जांच की तो ग्रंथी फरार हो गया।

Punjab News: पंजाब में भाई बहन आपस में कर रहे हैं शादी, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

जांच में पता चला कि ग्रंथी द्वारा आनंद कारज अपने गुरुद्वारे में कराए जाते है और कपल को मैरिज सर्टिफिकेट दूसरे गुरुद्वारा साहिब के फर्जी लेटर पैड पर बनाकर दिया जाता है। ऐसा करके उसने कई नाबालिग जोड़ों के आनंद कारज करवाए । फिलहाल इस मामले की शिकायत बुड्ढा दल ने एस.एस.पी. बठिंडा को दे दी है, जो ग्रंथी की तालाश में जुटी हुई है।

पंजाब में पकड़ा गया कुर्ताफाड़ गैंग, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *