Punjab Vigilance: पंजाब में 10,000 रुपए रिश्वत लेता मैडीकल अफ़सर और वार्ड अटेंडेंट गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 06 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत शुक्रवार को दो अहम गिरफ़्तारियाँ की हैं जिस दौरान सिवल अस्पताल कोटकपूरा ज़िला फरीदकोट के मैडीकल अफ़सर डाः विक्रमजीत जिन्दल और इसी अस्पताल के वार्ड अटेंडेंट गुरमेल सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों मुलजिमों को कोटकपूरा के नज़दीक गाँव वांदर जटाना के निवासी हरप्रीत सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

शिकायत अनुसार हरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ हुई तकरार के दौरान चोटें लगने के बाद सिवल अस्पताल कोटकपूरा में दाखि़ल थे। उनके इलाज के दौरान डा. विक्रमजीत जिन्दल ने मैडीको- लीगल रिपोर्ट (ऐमऐलआर) जारी करने और उनको बेहतर डाक्टरी देखभाल प्रदान करने के लिए 5000 रुपए की माँग की।

अगले दिन, डाक्टर जब शिकायतकर्ता का मुआइना करने के लिए वार्ड में आया तो उसको उसके हाथ की हड्डी टूटी हुई होने संबंधी बताया। इस चोट को भी ऐमऐलआर में शामिल करने के लिए डाक्टर विक्रमजीत जिन्दल ने 20,000 रुपए रिश्वत की माँग की, जिसके बाद 10,000 रुपए में सौदा हो गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इसके बाद वार्ड अटेंडेंट गुरमेल सिंह ने शिकायतकर्ता को डाक्टर विक्रमजीत जिन्दल को मिलने के लिए कहा। इस मुलाकात के दौरान शिकायतकर्ता ने रिश्वत की अदायगी सम्बन्धी सारी बातचीत रिकार्ड की। इस सबूत के आधार पर ही विजीलैंस की टीम ने आगे से इस केस की कार्यवाही को अंजाम दिया।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि विजीलैंस ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के उपरांत जाल बिछा दिया जिसके नतीजे के तौर पर डाक्टर विक्रमजीत जिन्दल और वार्ड अटेंडेंट गुरमेल सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया गया। इस मामले की आगे जांच जारी है।

AAP सांसद सुशील रिंकू ने PM मोदी को दी चुनौती

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *