Punjab News: नगर निगम के मुलाजिम ने अवैध निर्माण के लिए मांगे 40,000 रुपए, बोला- इसमें 5 मेरा है, बाकी बड़े साहब का, VIDEO वायरल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 07 Oct 2023

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के मोहाली नगर निगम के मुलाजिम अवैध रूप से बिल्डिंग बनवाने के लिए 40,000 रुपए रिश्वत मांग रहे हैं। नहीं तो इमारत पर डिच चलवाने की बात कही। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया में तेज के साथ वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मामला मोहाली जिले के नयागांव कैा है। यहां नगर निगम में आउट सोर्स कर्मचारी जयकुमार और उसके एक साथी सुरेंद्र कुमार का पैसे मांगने का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों मकान बनाने वाले व्यक्ति से निर्माण कार्य न रुकवाने की बात कहकर 40 हजार रुपए की मांग करते दिखाई दे रहे हैं।

नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी (EO) की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो में जयकुमार 40 हजार रुपए की मांग करता है। इसमें पीड़ित व्यक्ति उसे कहता है कि 40 हजार रुपए बहुत ज्यादा है। इस पर जयकुमार कहता है कि 3 अधिकारियों को पैसे बांटने है। वह खुद काम नहीं रुकवाना चाहता।

मुलाजिम ने कहा कि इसमें 5,000 उसका है, बाकी रकम बड़े साहब का है। अगर अवैध निर्माण करना चाहते हो तो, 40,000 रुपए देने होंगे। मुलाजिम ने कहा कि अवैध निर्माण के लिए नोटिस तैयार है। EO साहब के आते ही इस पर साइन हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

वीडियो वायरल होने के बाद जब प्रशासन को इसकी भनक लगी तो मोहाली के ADC अर्बन डेवलपमेंट में तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्यकारी अधिकारी नयागांव से मामले में रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद कार्यकारी अधिकारी रवि जिंदल की तरफ से पुलिस को इसकी शिकायत दी गई है।

AAP सांसद सुशील रिंकू ने PM मोदी को दी चुनौती

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *