Punjab News: मंत्री मीत हेयर ने Asian Games मैडलिस्ट सिफ़्त समरा, तेजिन्दर पाल सिंह तूर व हरमिलन बैंस का किया स्वागत और सम्मान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 570 शब्द|📅 07 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: हांगज़ू एशियन गेमज़ (Asian Games) में पंजाब के 33 खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदकों सहित कुल 19 पदक जीत कर खेल के 72 साल के इतिहास में अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन करते राज्य का अंतरराष्ट्रीय खेल नक्शे पर नाम रौशन किया।

Punjab News: मंत्री मीत हेयर ने Asian Games मैडलिस्ट सिफ़्त समरा, तेजिन्दर पाल सिंह तूर व हरमिलन बैंस का किया स्वागत और सम्मान
Meet Hayer welcomes and honours Asian Games medalists Sift Samra, Tajinder Pal Singh Toor & Harmilan Bains

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य को फिर खेल नक्शे पर नाम चमकाने वाले पदक विजेताओं को जल्द ही सभी खिलाड़ियों के देश वापस आने पर विशेष समागम के दौरान नकद इनाम राशि से सम्मानित करेंगे। यह बात खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज हांगज़ू एशियन गेमज़ में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों सिफ़्त समje, तेजिन्दर पाल सिंह तूर और हरमिलन बैंस का फरीदकोट और पटियाला में स्वागत और सम्मान करते हुये कही।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

खेल मंत्री ने आज सुबह एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर देश का नाम रौशन करने वाली सिफ़्त सम्रा की फरीदकोट रिहायश पर जाकर मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की तरफ़ से सम्मान करते हुये दिग्गज़ निशानेबाज को बधाई दी।

Punjab News: मंत्री मीत हेयर ने Asian Games मैडलिस्ट सिफ़्त समरा, तेजिन्दर पाल सिंह तूर व हरमिलन बैंस का किया स्वागत और सम्मान
Meet Hayer welcomes and honours Asian Games medalists Sift Samra, Tajinder Pal Singh Toor & Harmilan Bains

शाम के समय पर उन्होंने आज ही पंजाब लौटे शॉटपुट में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने वाले तेजिन्दर पाल सिंह तूर और 800 और 1500 मीटर दौड़ में दो रजत पदक जीतने वाली हरमिलन बैंस का पटियाला पहुँचने पर हर्दिक स्वागत और सम्मान किया।

Punjab News: मंत्री मीत हेयर ने Asian Games मैडलिस्ट सिफ़्त समरा, तेजिन्दर पाल सिंह तूर व हरमिलन बैंस का किया स्वागत और सम्मान
Meet Hayer welcomes and honours Asian Games medalists Sift Samra, Tajinder Pal Singh Toor & Harmilan Bains

इस मौके पर हरमिलन की माता अर्जुना ऐवार्डी माधुरी अमनदीप सिंह का भी सम्मान किया। मीत हेयर ने कहा कि आज भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की तरफ से स्वर्ण पदक जीता गया और इस टीम में पंजाब के अरशदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए तैयार करने के मकसद से पहली बार खेल की तैयारी के लिए 4 करोड़ 64 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है।

Punjab News: मंत्री मीत हेयर ने Asian Games मैडलिस्ट सिफ़्त समरा, तेजिन्दर पाल सिंह तूर व हरमिलन बैंस का किया स्वागत और सम्मान
Meet Hayer welcomes and honours Asian Games medalists Sift Samra, Tajinder Pal Singh Toor & Harmilan Bains
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इसके बड़े सकारात्मक नतीजे आए हैं और एशियाई खेलों में पंजाब के शामिल 48 खिलाड़ियों में से 33 खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदकों सहित कुल 19 पदक जीत लिए। आज दोनों स्वागती समागमों के अवसर पर हलका घनौर के विधायक और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरलाल घनौर, सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा मौजूद थे।

Punjab News: मंत्री मीत हेयर ने Asian Games मैडलिस्ट सिफ़्त समरा, तेजिन्दर पाल सिंह तूर व हरमिलन बैंस का किया स्वागत और सम्मान
Meet Hayer welcomes and honours Asian Games medalists Sift Samra, Tajinder Pal Singh Toor & Harmilan Bains

विधायक फरीदकोट गुरदित्त सिंह सेखों, विधायक फ़िरोज़पुर स. रणबीर सिंह भुल्लर, ओलम्पियन अवनीत कौर सिद्धू, ओलम्पियन हरवंत कौर, पूर्व डीजीपी राजदीप सिंह गिल, डिप्टी कमिश्नर पटियाला साक्षी साहनी, एस. एस. पी. फरीदकोट हरजीत सिंह, डिप्टी डायरैक्टर स्पोर्टस परमिन्दर सिंह सिद्धू, ज़िला खेल अफ़सर बलजिन्दर सिंह और हरपिन्दर सिंह गग्गी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रशंसक और खिलाड़ी भी उपस्थित थे।

AAP सांसद सुशील रिंकू ने PM मोदी को दी चुनौती

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *