Jalandhar News: नशे खिलाफ निर्णायक जंग शुरू करने को लेकर SSP ने की बैठक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: एस.एस.पी. हरकमलप्रीत सिंह खख (SSP Harkamalpreet Singh Khakh) और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित महाजन (Amit Mhajan) ने आज ज़िला स्तरीय नशाखोरी और नशीले पदार्थों के व्यापार की रोकथाम समिति बैठक की अध्यक्षता की। मीटिंग का मंतव्य नशाखोरी खिलाफ कानूनी एजेंसियों और सबंधित विभागों की द्वारा की गई कार्यवाही का जायज़ा लेना था।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

उन्होंने ज़िला स्तरीय नशाखोरी और नशीले पदार्थों की रोकथाम समिति की पिछली मीटिंग दौरान लिए गए फ़ैसलों और की गई कार्यवाही संबंधी विस्तार से विचार-विर्मश किया। उन्होंने नशे को ख़त्म करने के लिए उठाए गए कदमों की प्रगति का जायज़ा भी लिया और समिति सदस्यों से अपील की कि नशे खिलाफ निर्णायक जंग शुरू की जाए।

A decisive war should be launched against drug abuse- SSP Harkamalpreet Singh Khakh
A decisive war should be launched against drug abuse- SSP Harkamalpreet Singh Khakh

नशे की रोकथाम संबंधी किए जाने वाले यत्नों को और तेज़ किया

उन्होंने इस मौके नशे खिलाफ जागरूकता अभियान की प्रगति और इस के प्रभाव का जायज़ा भी लिया।
उन्होंने समिति के सदस्यों को कहा कि नशे की जकड़ में आने वाले संवेदनशील आयु ग्रुप के लोगों और विशेषकर शैक्षिक संस्थानों के आस-पास नशे को फैलने से रोकने के लिए और ज्यादा चौकसी रखी जाए ताकि नौजवानों को नशे की दलदल में जाने से रोका जा सके।

A decisive war should be launched against drug abuse- SSP Harkamalpreet Singh Khakh
A decisive war should be launched against drug abuse- SSP Harkamalpreet Singh Khakh

उन्होंने सबंधित विभागों के अधिकारों पर ज़ोर दिया कि नशे के बुरे प्रभावों पर काबू डालने के लिए इसकी रोकथाम संबंधी किए जाने वाले यत्नों को और तेज़ किया जाए। उन्होंने युवाओं को नशे के बुरे प्रभावों से अवगत करवाने के लिए जागरूकता अभियान की महत्ता पर भी दिया। इस दौरान सबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Jalandhar News: नशे खिलाफ निर्णायक जंग शुरू करने को लेकर SSP ने की बैठक

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *