डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में आए दिन चोरी और लूट की खबरे सामने आती रहती है। चोर और लूटेरे बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देने में लगे होते है। ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आ रहा है। यह मामला जालंधर की घास मंडी का बताया जा रहा है।
जालंधर में लोगों ने रंगे हाथ पकड़े चोर, जमकर छितरपरेड, देखें Live
खबर है कि जालंधर की घास मंडी में लोगों ने रंगे हाथों एक चोर पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह चोर आटा चुरा रहा था जिसको रंगे हाथों ही पकड़ लिया। यह भी बताया जा रहा है कि चोर नशे का आदी है। लोगों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसकी खूब पिटाई की।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
इतना ही नहीं, इसके साथ ही लोगों ने कैंची मंगवाकर उसकी मूंछ और बाल भी काट दिए। चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि यह चोर इससे पहले भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। चोर भार्गव कैंप का रहने वाला बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
चोर ने बताया कि वह अकेला चोरी करने के लिए नहीं जाता है। उसके 2 और साथी हैं जो उसके साथ चोरियां करने के लिए जाते हैं। आटा चक्की पर भी वह तीनों चोरी करने के लिए आए थे, लेकिन उसके साथी भाग गए और वह पकड़ा गया। उसने यह भी कबूल किया कि उसने पहले भी आटा चक्की में चोरी की थी।
भाजपा नेता के घर ब्लास्ट और आगजनी, 5 लोगों की मौत







