डेली संवाद, नई दिल्ली। ED Raid: आम आदमी पार्टी के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता ही जा रहा है। सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक के घर आज सुबह ईडी की टीम ने दस्तक दी। यहां छापेमारी चल रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ताजा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज मंगलवार को (10 अक्टूबर) को आप विधायक के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची है।
बता दें कि ईडी ने दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दायर एफआईआर और केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दायर एक अन्य एफआईआर के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। ये मामला दिल्ली वक्फ बोर्ड के भीतर अवैध नियुक्तियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है, जिसमें आप नेता अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
छापेमारी की देखें VIDEO
#WATCH | Delhi: Enforcement Directorate (ED) raids underway at the premises of Aam Aadmi Party (AAP) MLA Amanatullah Khan in connection with a money laundering case. pic.twitter.com/aFbcIz0xPe
— ANI (@ANI) October 10, 2023
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
ईडी की इस कार्रवाई के दौरान आप विधायक के घर से किसी को बाहर और अंदर आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर आप विधायक के घर के बाहर सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं। बता दें कि अमानतुल्लाह खान दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।
भाजपा नेता के घर ब्लास्ट और आगजनी, 5 लोगों की मौत









