Mediterranean Salad: वजन घटाने में बेहद फायदेमंद है मेडिटेरेनियन सलाद, पढ़े कैसे होगा तैयार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Mediterranean Salad: सलाद का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खाने से पहले सलाद का एक बाउल खाने से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं दूर की जा सकती हैं।

दरअसल सलाद में कई सारी कच्ची और पकी सब्जियों, फलों, बीज और अंकुरित अनाजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे बहुत ही ज्यादा न्यूट्रिशियस बना देते हैं। इनमें मौजूद न्यूट्रिशन हमारी बॉडी के कई अंगों को काम करने के लिेए जरूरी होता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

फल व सब्जियों में मौजूद न्यूट्रिशन हमारे बॉडी के कई फंक्शन्स के लिए जरूरी होता है। खाने के बाद होने वाली एसिडिटी, गैस, अपच, कब्ज जैसी कई समस्याओं सलाद खाने से दूर होती हैं। सबसे जरूरी कि सलाद खाने से वजन भी आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

सलाद को ऐपेटाइज़र, साइड डिश या मेन कोर्स के रूप में भी परोसा जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही एक टेस्टी एंड हेल्दी सलाद की रेसिपी।

कैसे बनाएं मेडिटेरेनियन सलाद?

सामग्री-

  • 1 कप छोले
  • 1 कप चेरी टमाटर आधा कटे हुए
  • 1 खीरा, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 लाल शिमला मिर्च कटी हुई, लाल प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1/2 कप ऑलीव बीज निकले और कटे हुए
  • 1/2 कप क्रम्बल किया हुआ चीज़
  • 1/4 कप कटा हुआ ताजा अजमोद
  • 1/4 कप कटा हुआ ताजा पुदीना

ड्रेसिंग के लिए

  • जैतून का तेल 1/4 कप
  • रेड वाइन सिरका 2 बड़े चम्मच
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता
  • लहसुन पीसा हुआ 1 कली
  • सूखा अजवायन 1 चम्मच
  • नमक और काली मिर्च स्वादानुसार

ऐसे बनाएं सलाद

  • एक बड़े बाउल में, छोले, चेरी टमाटर, खीरा, लाल शिला मिर्च, लाल प्याज, ऑलिव्स, फ़ेटा चीज़, अजमोद और पुदीने की पत्तियां मिलाएं।
  • ड्रेसिंग बनाने के लिए ऑलिव ऑयल, रेड वाइन सिरका, पीसा हुआ लहसुन, सूखे अजवायन, नमक और काली मिर्च को एक कटोरे में मिक्स करें।
  • ड्रेसिंग को चने के मिश्रण के ऊपर डालें और चम्मच से मिला लें।
  • सर्व करने से पहले सलाद को लगभग 15-20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। इससे स्वाद एक दूसरे में अच्छे से मिल जाएगा।

भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *