Energy Boosting Foods: शरीर को तुरंत एनर्जी देने के लिए खाएं ये 6 तरह के फूड्स

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Energy Boosting Foods: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर इतना थक जाता है कि लोगों को अक्सर कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में शरीर को एक्टिव रखने के लिए एनर्जी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। हालांकि कभी-कभी नींद की कमी के कारण भी थकान हो सकती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अगर शरीर में एनर्जी की कमी होती है, तो व्यक्ति का किसी भी काम में मन नहीं लगता है। ऐसे में आप कुछ फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिन्हें खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी। तो आइए जानते हैं, शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए डाइट में क्या शामिल करें।

अंडे

प्रोटीन से भरपूर अंडे शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद करते हैं। इसमें अमीनो एसिड की मात्रा भरपूर होती है। आप इसे रोजाना ब्रेकफास्ट के रूप में खा सकते हैं। अंडे में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा अंडे में विटामिन- ए, बी12, सेलेनियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में ऊर्जा के स्तर को बरकरार रखते हैं।

पॉपकॉर्न

पॉपकॉर्न साबुत अनाज से तैयार किया जाता है। इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। इसमें अन्य कुरकुरे स्नैक्स के मुकाबले कैलोरी कम होती है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

सेब फाइबर का समृद्ध स्रोत है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना सेब खाने से कई बीमारियां शरीर से कोसों दूर रहती हैं। इसके अलावा सेब में एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, क्वेरसेटिन, कैटेचिन, फ्लोरिडज़िन और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को ऊर्जावान रखने में मदद करता है।

सोयाबीन

सोयाबीन में एंटीऑक्सीडेंट्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर में ऊर्जा का स्तर संचार करते हैं। यह शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में सोयाबीन शामिल कर सकते हैं।

नट्स

पोषक तत्वों से भरपूर नट्स आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट, खनिज और ओमेगा -3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इन्हें खाने से ऊर्जा मिलती है।

केला

केले को भी इंस्टेंट एनर्जी फूड के रूप में जाना जाता है। फाइबर से भरपूर केले खाने से देर तक भूख नहीं लगती है और शरीर में स्टैमिना को बढ़ाता है।

भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *