डेली संवाद, चंडीगढ़। Shubman Gill: डेंगू से पीड़ित भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को चेन्नई के एक अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन उनका 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना संदिग्ध है। पिछले सप्ताह चेन्नई आने के बाद गिल को डेंगू हो गया और वह बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का दूसरा मैच भी नहीं खेल सके।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
डेंगू से पीड़ित शुभमन गिल को प्लेटलेट्स कम होने के कारण चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से शुबमन गिल पहले ही बाहर हो चुके हैं। अब शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में गिल के खेलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। गिल की गैरमौजूदगी में इशान किशन रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
बीसीसीआई ने मंगलवार को शुभमन गिल की सेहत पर अपडेट जारी किया। हेल्थ अपडेट में बताया गया कि शुभमन गिल टीम के साथ दिल्ली नहीं गए और वह चेन्नई में रहकर अपना इलाज कराएंगे। ताजा जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम को शुभमन गिल के प्लेटलेट्स कम हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत









