Tea: ठंडी चाय को बार-बार गर्म करके पीने वाले हो जाएं सावधान, हो सकते है इसके भारी नुकसान

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Tea: भारत में चाय से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जिनके दिन की शुरुआत चाय के बिना नहीं होती। कुछ लोग दिन भर में 3-4 बार या उससे भी ज्यादा बार चाय पीते हैं। ऐसे कई शोध हैं जो साबित करते हैं कि ज्यादा चाय पीने से हड्डियां कमजोर होती हैं।

साथ ही कई तरह की शारीरिक परेशानियां भी हो सकती हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो एक बार में ढेर सारी चाय बना लेते हैं और जब उनका मन होता है तो उसे बार-बार गर्म करते रहते हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे कि क्या चाय को बार-बार गर्म करना चाहिए या नहीं या ऐसा करने से स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक, अगर आपने चाय तुरंत यानी 15 या 20 मिनट पहले बनाई है तो आप उसे दोबारा गर्म कर सकते हैं। इसमें कोई नुकसान नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि हमेशा ताजी चाय पीने की कोशिश करें। इसे दोबारा गर्म न करें तो बेहतर है। अगर आपकी चाय तुरंत ठंडी हो गई है तो आप इसे गर्म करके भी पी सकते हैं, लेकिन इसकी आदत न बनाएं।

दरअसल, चाय को दोबारा गर्म करने पर उसका स्वाद, सुगंध और सार खत्म हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर आपने 4 घंटे पहले चाय बनाई है तो गलती से भी उसे दोबारा गर्म करके न पिएं। क्योंकि इससे शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। इसमें बैक्टीरिया फैलने लगते हैं. कुछ ही घंटों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। दूधिया चाय में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। गलती से भी दूध वाली चाय दोबारा गर्म न करें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

ज्यादातर लोग दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं। डायबिटीज के कारण दूध वाली चाय में बैक्टीरिया अत्यधिक बढ़ जाते हैं। जब आप दूध और चीनी के साथ चाय बनाते हैं तो वह तुरंत ठंडी और खराब हो जाती है। गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ जाता है और चाय बहुत जल्दी खराब हो जाती है। यह सच है कि अगर आप ठंडी चाय गर्म करके पीते हैं तो यह शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इसलिए खासतौर पर गर्मियों में ऐसा न करें।

भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *