Shahid Latif Dead: भारत के मोस्ट वांटेड आंतकी की पाकिस्तान में हत्या, पठानकोट में हुए हमले का था मास्टरमाइंड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 11 Oct 2023

डेली संवाद, सियालकोट। Shahid Latif Dead: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भारत के मोस्ट वांटेड आंतकी की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पठानकोट हमले के मास्‍टरमाइंड की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की हत्या कर दी गई है। बता दे कि शाहिद पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड था। बताया जा रहा है शाहिद लतीफ जैश ए मोहम्‍मद से ताल्‍लुक रखता था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बताया जा रहा है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्‍तान कि सियालकोट इलाके में शाहिद लतीफ को गोली मारी। शाहिद 41 साल का था और उसने 2 जनवरी 2016 के पठानकोट हमले को अंजाम देने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस हत्‍या से जैश ए मोहम्‍मद को बड़ा झटका लगा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

शाहिद लतीफ ने ही सियालकोट हमले का समन्‍वय किया था। उसी ने जैश के 4 आतंकियों को पठानकोट में हमला करने के लिए भेजा था। शाहिद लतीफ को नवंबर 1994 में भारत में अरेस्‍ट किया गया था। उसे यूएपीए के तहत अरेस्‍ट किया गया था। सजा काटने के बाद उसे साल 2010 में वाघा बार्डर के जरिए पाकिस्‍तान डिपोर्ट कर दिया गया था।

भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *