National Cinema Day 2023: राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर सिर्फ 99 रुपये में देखें मूवी, ऐसे बुक करें टिकट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 11 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। National Cinema Day 2023: नेशनल सिनेमा डे (National Cinema Day) इस साल शुक्रवार, 13 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। आपको बता दे कि इस दिन पूरे देश में आप सिर्फ 99 रुपए में थिएटर में जाकर फिल्म देख सकते है। नेशनल सिनेमा डे से पहले इसके लिए टिकट बुकिंग का डिटेल मिल गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बता दे कि उस दिन, पूरे भारत में मूवी टिकटों की कीमत मात्र 99 रु होगी। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MI) के अनुसार, 4,000 से अधिक सिनेमा हॉल इस कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिनमें प्रमुख सीरीज- पीवीआर आईनॉक्स, सिनेपोलिस और मूवी टाइम – ने पहले ही अपने वेबसाइट बैनर अपडेट कर दिए हैं।

चलिए अब हम आपको बताते है कि आपको टिकट कैसे बुक करना है:-

  • सबसे पहले किसी भी मूवी बुकिंग ऐप या वेबसाइट पर जाएं।
  • आप टिकट बुक करने के लिए BookMyShow , PayTM ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नेशनल सिनेमा डे पर उपलब्ध फिल्मों और सिनेमा हॉल की लिस्ट देखें।
  • अपनी पसंद की फिल्म और सिनेमा हॉल चुनें।
  • अपनी सीटें चुनें और पेमेंट करें।
  • अपने टिकट डाउनलोड करें और अपने साथ सिनेमा हॉल में ले जाएं।

इन सिनेमा हाल में देख पाएंगे 99 रुपये में मूवी

  • PVR
  • INOX
  • सिनेपोलिस
  • मिराज
  • डिलाइट
  • एमजीएम
  • बिग सिनेमा
  • एम्पायर
  • क्रिस्टल
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *