Punjab News: पंजाब को GST के 3670 करोड़ रुपए का मिला बकाया मुआवज़ा- हरपाल सिंह चीमा

Daily Samvad
3 Min Read
Harpal-Singh-Cheema
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 11 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के वित्त, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ बताया कि जुलाई, 2017 से मार्च, 2022 की समय-सीमा के लिए वस्तुएँ और सेवाएं कर (जी.एस.टी) के अधीन बकाया मुआवज़े के तौर पर पंजाब को भारत सरकार से 3,670.64 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं।

इस मामले संबंधी विस्तार सहित जानकारी देते हुए आबकारी और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जी.एस.टी. के अधीन मुआवज़े की समय-सीमा 30 जून, 2022 को ख़त्म हो गई थी, हालाँकि, पंजाब सरकार ने आबकारी और कराधान विभाग, पंजाब के द्वारा भारत सरकार के पास बकाया जीएसटी मुआवज़े का मुद्दा उठाया था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि राज्य के लगातार और अथक यत्नों के स्वरूप भारत सरकार द्वारा जुलाई, 2017 से मार्च, 2022 की समय-सीमा के बकाया मुआवज़े के तौर पर राज्य को 3,670.64 करोड़ रुपए की राशि के लिए आज 11 अक्तूबर, 2023 को मंज़ूरी के हुक्म जारी किए गए।

हरपाल सिंह चीमा ने बकाया मुआवज़ा राशि जारी करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री का धन्यवाद करने के साथ-साथ कैग दफ़्तर और पंजाब के प्रमुख महांलेखाकारों का धन्यवाद किया है। उन्होंने बकाया मुआवज़ा राशि को प्राप्त करने के लिए आबकारी और कराधान विभाग, पंजाब के फील्ड और मुख्य दफ़्तर के अधिकारियों के बेमिसाल काम की भी सराहना की।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि आबकारी और कराधान विभाग ने यह उपलब्धि वित्त कमिश्नर कराधान विकास प्रताप और कमिश्नर कराधान अर्शदीप सिंह थिंद की सीधी निगरानी और नेतृत्व अधीन किया है। उन्होंने अतिरिक्त कमिश्नर (ऑडिट) रवनीत सिंह खुराना और डी.सी.एफ.ए हरप्रीत कौर द्वारा किए गए यत्नों का विशेष तौर पर जिक्र किया।

वित्त मंत्री ने प्रमुख सचिव वित्त ए.के. सिन्हा, सचिव व्यय मोहम्मद तय्यब और विशेष सचिव वित्त यशनजीत सिंह समेत वित्त विभाग के अधिकारियों की भूमिका की भी सराहना की।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *