Punjab News: सांसद सुशील रिंकू ने जालंधर में खाद्य पदार्थों में पेस्टीसाइड की जांच के लिए लैबोरेट्री बनाने का रखा प्रस्ताव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 208 शब्द|📅 11 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर। Punjab News: जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज लोकसभा की कृषि पशुपालन व खाद्य प्रसंस्करण संबंधी स्थाई समिति की बैठक में जालंधर में एक लैबोरेट्री खोलने का प्रस्ताव रखा जिसमें खाद्य पदार्थों में पेस्टिसाइड, यूरिया इत्यादि की मात्रा की जांच की जा सके।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि इस लैबोरेट्री से लोगों को काफी फायदा होगा जिससे वे किसी भी वक्त खाद्य पदार्थों फलों, सब्जियों, अनाज इत्यादि में पेस्टीसाइड की मात्रा की जांच करवा सकेंगे और उन्हें पता चलेगा कि यह मात्रा निर्धारित मापदंडों से ज्यादा है या कम।

इसी तरह अनाज भंडारण की व्यवस्था और बेहतर बनाने पर भी उन्होंने जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का सबसे बड़ा फूड बास्केट है लेकिन यहां अकसर अनाज भंडारण करते समय काफी अनाज खराब हो जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

जिसकी चलते यहां अनाज भंडारण की व्यवस्था को और बेहतर करने और नए हाईटेक गोदाम बनाने की जरूरत है। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन पीसी गद्दीगौडर ने की।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *