Punjab News: फॉर्च्यूनर पर आए 6 लोगों ने डेयरी मालिक को मारी गोली, हालत नाजुक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 11 Oct 2023

डेली संवाद, अमृतसर (रमेश शुक्ला सफर)। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। खबर की अमृतसर के सुल्तानविंड इलाके में सरेआम एक व्यक्ति पर 6 अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दीं जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गोली मारकर सभी एक गाड़ी से फरार हो गए हैं। घायल अवस्था में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर आए 6 अज्ञात हमलावरों ने डेयरी मालिक पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से डेयरी मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय निवासियों की मदद से घायल डेयरी मालिक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस की ओर से नजदीक लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

मृतक के बेटे ने बताया कि हमलावरों ने अपना मुंह बांध रखा था। जब उसके पिता दुकान खोलने लगे तो उन्होंने उनकी कनपटी पर रिवॉल्वर रख कर घर के अंदर ले आए और पूरे परिवार को बाहर निकाल दिया। इसी दौरान हमलावरों ने उनके पिता को गोली मार दी, जिसमें उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *