Firing In Jalandhar: जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Firing In Jalandhar: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर के पॉश इलाके में गोलियां चली है। बताया जा रहा है कि गोलियां चलने के बाद वहां हड़कंप मच गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर का पॉश इलाका अर्बन एस्टेट फेज-1 में दो पक्षों में फायरिंग हुई है। फिलाहल इस फायरिंग में किसी प्रकार का कोई जानी नुक्सान होने की खबर सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बताया जा रहा है किराएदार और मकान मालिक की आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गयी थी लेकिन देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गयी कि किराएदार ने मकान मालिक पर फायर कर दिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

जानकारी मिली है कि मकान मालिक आर्दश नगर में रहता है और किराएदार अर्बन एस्टेट फेज-1 में रहता है। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

Jalandhar में कब होगा नगर निगम का चुनाव | देखें Ex MLA राजिंदर बेरी क्या बोले।  Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *