Punjab News: पंजाब के सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में किए जाएंगे मिडवाईफरी लैड केयर यूनिट स्थापित

Daily Samvad
3 Min Read
Dr. Balbir Singh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 440 शब्द|📅 12 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार राज्य में जच्चा और बच्चा को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से, पंजाब सरकार जल्द ही सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में मिडवाईफरी लैड केयर यूनिट (एमएलसीयू) स्थापित करने जा रही है।

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहाँ बताया कि कुदरती प्रसव ( नॉर्मल डिलीवरी) को प्रोत्साहित करने के लिए एमएलसीयूज़ की स्थापना की जायेगी, क्योंकि डब्ल्यूएचओ द्वारा भी सिजेरियन (सी- सेक्शन) द्वारा प्रसव के लिए 10 फ़ीसदी से 15 फ़ीसदी तक की आदर्श दर का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा समय में यह दर काफ़ी अधिक है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि माता कौशल्या अस्पताल, पटियाला में पायलट आधार पर एक एमएलसीयू पहले ही कार्यशील है, अब तक लेबर रूम और मिडवाईफरी के नेतृत्व वाली बर्थिंग यूनिट में मिडवाईवज़ द्वारा कुल 138 कुदरती प्रसव किए गए हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इस प्रोग्राम का राज्य भर में प्रसार करने के लिए पटियाला में मिडवाईफरी प्रशिक्षण संस्था की स्थापना की है।

इस संस्था की स्थापना भारत सरकार के ‘‘भारत में मिडवाईफरी सेवाओं के बारे में दिशा-निर्देशों’’ के अनुसार की गई है, जिससे एक नया काडर-मिडवाईफरी में नर्स प्रैक्टीशनर (एनपीएम) लाकर, पेशेवर मिडवाईवज़ के एक समर्पित काडर में निवेश को प्राथमिकता दी जा सके। इस संस्था में, मिडवाईफरी ऐजूकेटरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो बदले में एनपीएम काडर को और आगे बढ़ाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस पहल से सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में गर्भवती औरत के लिए हमदर्दी और प्रसव सम्बन्धी सम्मानजनक अनुभव होगा। एनपीएम मातृ और नवजात बच्चों की तंदुरुस्ती के लिए सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक सम्मानजनक ढंग से कुशल, मातृ, प्रजनन और नवजात बच्चों से सम्बन्धित स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करेगा।
मिडवाईफरी की महत्ता को दिखाते हुए डायरैक्टर हैल्थ सर्विसिज डॉ. हितिन्दर कौर ने कहा कि दुनिया भर में मिडवाईफरी बच्चों के जन्म के समय जच्चे-बच्चे की देखभाल करने में अहम भूमिका निभाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

उन्होंने कहा कि पंजाब में सभी कुदरती जटिल प्रसवों को प्रशिक्षण प्राप्त मिडवाईवज़ द्वारा संभाला जायेगा और यह यकीनी तौर पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को प्रोत्साहित करने में मदद करेगा। स्टेट प्रोग्राम अफ़सर डॉ. इन्दरदीप कौर ने बताया कि पटियाला में नेशनल मिडवाईफरी प्रशिक्षण इंस्टीट्यूट अन्य राज्यों के लिए मिडवाईफरी प्रशिक्षण के लिए मॉडल टीचिंग इंस्टीट्यूट और पैडागोगिक रिसोर्स सैंटर के तौर पर काम करेगा।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *