Income Tax Raid: पंजाब के इस कारोबारी के घर और दफ्तर में इनकम टैक्स की छापेमारी, बड़े पैमाने पर होता था लाटरी का कारोबार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 13 Oct 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Income Tax Raid: पंजाब के लुधिय़ानाा में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने एक बड़े कारोबारी के घर और दप्तरों में एक साथ छापा मारा है। बताय़ा जाता है कि लाटरी कारोबारी के घर और दफ्तर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की अलग अलग टीमों ने एक साथ छापेमारी की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम के साथ भारी फोर्स भी मौके पर पहुंची है। फोर्स ने आसपास का एरिया सील कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक कोलकाता में चल रही बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स की छापेमारी के कारण लुधियाना में उक्त कारोबारी के घर और दफ्तर में भी छापा पड़ा है।

इस कार्रवाई के दौरान कोलकाता की टीम ने इनकम टैक्स अधिकारियों की दर्जन के लगभग टीम के साथ कार्रवाई की। आपको बता दें कि उक्त लॉटरी कारोबार का मेन आफिस मणिपुर, नागालैंड में स्थित है। इनकम टैक्स की लुधियाना में दोमोरिया पुल रोड पर स्थित लॉटरी डिस्ट्रीब्यूटर विशेष एजेंसी पर कार्रवाई की गई, जो एक लॉटरी सप्लाई करता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी उक्त द्वारा किन को लॉटरी बेची गई है और लॉटरी द्वारा अर्जित पैसे कैसे लिए गए है। इसके साथ यह भी देखा जा रहा है, कि लॉटरी के पैसे नकदी में या बैंक अकाउंट में लिए जा रहे है और आगे नागालैंड के डिस्ट्रीब्यूटरों को पेमेंट किस माध्यम से की जा रही है।

मनी एक्सचेंज के दफ्तर में हुई लाखों की चोरी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *