Punjab News: नशे में धुत पंजाब पुलिस का मुलाजिम, वीडियो जमकर हो रही वायरल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 13 Oct 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: सोशल मीडिया पर एक पुलिस वाले की वीडियो जमकर वायरल हो रही है दरअसल ये पुलिस वाला नशे में धुत है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि वह पुलिस मुलाजिम नशे में इतना ज्यादा धुत है कि उससे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा है।

वहीं नशे में धुत्त पुलिस मुलाजिम की पहचान राहुल निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नशे में धुत पुलिस मुलाजिम मुख्य डाक्घर के पास मिला है जोकि ना तो ठीक से खड़ा हो पा रहा है और ना ही उससे कुछ बोला जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस वीडियो के सामने आती ही पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। लोगों का कहना है कि जब हमारी रक्षा करने वालों का ही यह हाल है तो यह पंजाब, जोकि नशे में डूबता चला जा रहा है उसको कैसे बचा पाएंगे। वीडियो सामने आने के बाद अब यह आग की तरफ फ़ैल रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

वहीं यह भी बताया जा रहा है कि इस पुलिस मुलाजिम के साथ उस समय कई पुलिस वाले और भी मौजूद थे लेकिन जब उन्होंने इस बढ़ते हुए हंगामे को देखा तो वह देखते ही फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मौजूद लोगों ने उसे पानी पिलाया जिसके बाद उसे थोड़ा होश आया।

मनी एक्सचेंज के दफ्तर में हुई लाखों की चोरी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *