Punjab News: डीसी ने गांव आदमपुर स्थित मेरा पिंड 360 सैंटर का किया दौरा, दिया ये आश्वासन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 13 Oct 2023

डेली संवाद, आदमपुर। Punjab News: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने शुक्रवार को गांव कोटली अराईयां में सामाजिक संस्था फ्रेंड्स ऑफ पंजाब फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे मेरा पिंड 360 सैंटर का दौरा किया।

इस पहल के लिए सारंगल के साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर वरिंदरपाल सिंह बाजवा, प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार बाल मुकंद शर्मा और संस्थापक एन.आर.आई. भूपिंदर एस हुंदल की सराहना करते हुए कहा कि मेरा पिंड 360 सैंटर पूरे समर्पण के साथ मानवता की सेवा कर रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में ‘सरकार तुहाडे द्वार’ पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य आम आदमी को उनके घरों के करीब नागरिक-केंद्रित सेवाओं का प्रावधान सुनिश्चित करके सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा का यह मॉडल जिले के अन्य क्षेत्रों में भी दोहराया जाएगा।संगठन ग्रामीणों की बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए अमेरिका स्थित डॉक्टरों के माध्यम से ई-स्वास्थ्य जांच प्रदान करता है, युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के लिए श्रमिक कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, पेंशन योजनाएं, लाइब्रेरी, कौशल विकास कोर्स की सुविधा देने के साथ आधुनिक कृषि पद्धतियों के बारे में जागरूकता पैदा करता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

डिप्टी कमिश्नर ने प्रशिक्षुओं से भी बातचीत की, जिन्होंने स्वरोजगार के लिए विभिन्न कौशल सीखने के अपने अनुभव सांझा किए। डिप्टी कमिश्नर ने जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो को प्रशिक्षुओं को अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए हर प्रकार की सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया, ताकि वे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

मनी एक्सचेंज के दफ्तर में हुई लाखों की चोरी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *