Punjab News: पंजाब में भाजपा को करारा झटका, पूर्व मंत्री समेत 6 बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 13 Oct 2023

डेली संवाद, अमृतसर/नई दिल्ली। Punjab News: पंजाब में नगर निगम चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद भाजपा में भगदड़ मच हई है। भाजपा के 6 बड़े नेताओं ने पार्टी से त्यागपत्र देते हुए कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है। ये सभी 6 बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे, अब भाजपा छोड़ कांग्रेस में वापसी कर ली है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को झटके लगने शुरू हो गए हैं। पंजाब सरकार ने निगम चुनाव की घोषणा की, तो भाजपा में घमासान शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के 6 बड़े नेताओं ने फिर से कांग्रेस ज्वाइन की है।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू, जीत महिंदर सिद्धू, डॉ. मोहिंदर रिणवा और हंसराज जोसन ने घर वापसी कर ली हैं। जिससे भाजपा को जहां बड़ा झटका लगा है, वहीं कांग्रेस फिर से मजबूत होती दिख रही है।

पंजाब के ये सभी 6 नेता दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी के हेडक्वार्टर पहुंचे हैं। इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग व प्रताप सिंह बाजवा मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू, जीत महिंदर सिद्धू, डॉ. मोहिंदर रिणवा और हंसराज जोसन कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

प्रताप बाजवा ने कहा कि अगर सुबह का भूला शाम को घर वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, पार्टी उनके वापस आने खुश है। वहीं राज कुमार वेरका ने कहा कि हमारी गलती थी कि हमने बीजेपी को ज्वाइन की आज हमने घर वापसी कर ली है

मनी एक्सचेंज के दफ्तर में हुई लाखों की चोरी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *