Rice Water: बालों और त्वचा के लिए गुणकारी है चावल का पानी, जाने इसके लगाने के तरीके

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 466 शब्द|📅 14 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Rice Water: चावल खाने के फायदे हो या न हो पर चावल के पानी के बहुत से फायदे है। चावल का पानी स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद गुण खूबसूरती बढ़ाने में जादुई रूप से काम करते हैं।

यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। चावल के पानी में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन की रंगत में निखार आता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इन दिनों लोग खूबसूरती निखारने के लिए ब्यूटी रूटीन में महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स शामिल करते हैं, जिनमें केमिकल की मात्रा अधिक होती है। ये आपके स्किन और बालों को नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे में आप चावल के पानी का उपयोग कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं।

जानते हैं, इसको बालों और त्वचा पर किन तरीकों से लगाएं

बालों पर अप्लाई करें- चावल के पानी का इस्तेमाल आप बालों पर कर सकते हैं। यह नेचुरल हेयर कंडीशनर के रूप में काम करता है। इसका उपयोग करने के लिए सबसे पहले अपने बालों को शैम्पू से धो लें। इसके बाद अपने स्कैल्प पर चावल के पानी से मसाज करें, कुछ देर बाद पानी से धो लें। इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार होते हैं।

प्राकृतिक टोनर- चावल का पानी स्किन के लिए काफी गुणकारी है। यह स्किन के लिए प्राकृतिक टोनर के रूप में काम करता है। चेहरे पर इसके इस्तेमाल से त्वचा में कसाव आता है और रंगत में निखार भी आता है। एक बाउल में चावल का पानी लें, अब कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

फेसियल क्लिंजर- चेहरे पर नियमित रूप से चावल का पानी लगाने से त्वचा की डेड स्किन से छुटकारा मिलता है। इससे त्वचा सॉफ्ट होती है। इसका उपयोग करने के लिए आप चावल के पानी को फेशियल क्लींजर में मिला सकते हैं।

सन बर्न- कई बार तेज धूप की वजह से स्किन पर सन बर्न की समस्या होती है। आप अपनी त्वचा को झुलसाने वाली धूप से बचाने के लिए चेहरे पर चावल का पानी अप्लाई करें। इसमें मौजूद स्टार्च दर्द और जलन से राहत दिलाने में मददगार है।

फेस पैक- चावल का पानी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। आप इसे फेस पैक में मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं या चावल के पानी में शहद और दही मिक्स कर त्वचा पर लगा सकते हैं। इस घरेलू उपाय से आपकी स्किन मॉइस्चराइज़ होगी।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *