Smartphone Tips: बिना स्वाइप किए ऐसे रिसीव कर सकते हैं फ़ोन कॉल, बस इस सेटिंग को करना होगा ऑन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 15 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Smartphone Tips: कॉल रिसीव करने के लिए कई बार स्मार्टफोन यूजर के हाथ खाली नहीं होते या यूजर किसी दूसरे काम में बिजी होता है। ऐसे में कॉल रिसीव करने के लिए जैसे-तैसे स्वाइप करना ही होता है। कैसा हो अगर फोन बिना स्वाइप किए ही रिसीव किया जा सके।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जी हां, कॉल बिना उठाए ही रिसीव किया जा सकता है। एंड्रॉइड फोन में एक खास सेटिंग के साथ ऐसा किया जा सकता है। अगर आप एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो इस सेटिंग को इनेबल कर सकते हैं।

फोन में कौन-सी सेटिंग आएगी काम

दरअसल, एंड्रॉइड फोन पर Lift to ear to answer calls की सेटिंग मिलती है। इस सेटिंग को इनेबल करने के साथ ही कॉल रिसीव करना बहुत आसान होता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

फोन रिसीव करने के लिए यूजर को स्वाइप करने की जरूरत नहीं होती है। जैसे ही यूजर के फोन में कोई कॉल आता है और फोन को कान के पास ले जाया जाता है तो कॉल ऑटो रिसीव हो जाता है।

Lift to ear to answer calls सेटिंग ऐसे करें इनेबल

  • फोन में इस सेटिंग को इनेबल करने के लिए सबसे पहले Settings में आना होगा
  • अब स्वाइप डाउन कर Convenience tool के ऑप्शन पर आना होगा।
  • अब Gestures & motions पर क्लिक करना होगा।
  • अब Lift to ear to answer calls के ऑप्शन पर आना होगा।
  • इस ऑप्शन के आगे टोगल को ऑन करना होगा।

जैसे ही इस सेटिंग को इनेबल कर लेते हैं अगली बार से कॉल रिसीव करने के लिए स्वाइप करने की जरूरत खत्म हो जाएगी। कॉल रिसीव करने के लिए फोन को केवल कान के पास भर लाने की जरूरत होगी।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *