Mukesh Sethi: कौन है मुकेश सेठी, जिसे लेकर AAP में मचा है बवाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 16 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Mukesh Sethi: जालंधर में एक कार डीलर हैं, जिनका नाम है मुकेश सेठी। जिसे लेकर जालंधर, चंडीगढ़ और दिल्ली तक AAP में बवाल मच गया है। बवाल भी उस वक्त मचा है, जब पंजाब में नगर निगम चुनाव सिर पर है। लोकसभा चुनाव भी अगले साल होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अब आईए जानते हैं कि मुकेश सेठी कौन हैं? अगर आप जालंधर के रहने वाले हैं, तो मुकेश सेठी के नाम और काम दोनों से काफी वाकिफ होंगे। क्योंकि इनकी खबरें किसी न किसी रूप में अखबारों में छपती रहती है। अगर जालंधर के बाहर के हैं, तो आप Google में जाकर हिन्दी, अंग्रेजी या पंजाबी में मुकेश सेठी लिखकर सर्च कर लेना। आप को पता चल जाएगा कि मुकेश सेठी कौन हैं और इनका काम क्या है?

इन्हीं मुकेश सेठी को लेकर अब जालंधर में AAP दो धड़े में बंटता दिख रहा है। जालंधर के विधायक शीतल अंगुराल ने बिना किसी नेता का नाम लिए ‘भाई साहब’ पर कई सारे इल्जाम लगाए हैं। शीतल अंगुराल सोशल मीडिया पर लाइव होकर आरोप लगाया है, साथ ही दावा किया है कि उनके पास सारे सबूत हैं, जो उन्होंने दिल्ली हाईकमान को भी पहुंचा दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

अब इसमें राजनीति क्या है? इसे ऐसे समझिए, मुकेश सेठी के पास धनबल, तनबल, बुद्धिबल तीनों है। किसी को नेता बनने के लिए या फिर किसी नेता को चुनाव जीतने के लिए इन्ही तीनों चीजों की जरूरत है। जिसमें मुकेश सेठी माहिर माने जाते हैं।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *