Nagar Nigam Election: चुनाव आयोग ने जालंधर समेत 5 नगर निगमों के चुनाव को लेकर दिए ये आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Nagar-Nigam-Chunav-Punjab

डेली संवाद, चंडीगढ़। Nagar Nigam Election: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा 5 नगर निगम (Municipal Corporation Election), जिनमें आम चुनाव करवाये जाने हैं, की वोटर सूचियां तैयारी करने के लिए समय-सारणी जारी की गई है। जिसे लेकर चुनाव आयोग ने कड़े निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा नोटिफिकेशन नं. 06/ 09/ 2023- 5एलजी1/ 1015, तारीख़ 5 अक्तूबर, 2023 को जारी किया गया था, जिस अनुसार पाँच नगर निगमों ( अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा) में आम चुनाव करवाये जाने हैं।

स्थानीय निकाय विभाग द्वारा नवीनतम वार्डबन्दी के अनुसार आयोग द्वारा वोटर सूचियां तैयार करने के लिए समय- सारणी तैयार की गई है। यह आदेश सभी पांचों जिले के डीसी और नगर निगमों के कमिश्नर को भेजा गया है।

वोटर सूचियां तैयार करने सम्बन्धी प्रोग्राम

  • वोटर सूचियां तैयार करने की तारीख़ः 19- 10- 2023 तक
  • वोटर सूचियों का प्रारूप प्रकाशित करने की तारीख़ः 21- 10- 2023 तक
  • दावे और ऐतराज़ दायर करने की आखिरी तारीख़ः 31- 10- 2023
  • दावों और ऐतराज़ों का निपटाराः 08- 11- 2023 तक
  • वोटर सूची का अंतिम प्रकाशनः 10- 11- 2023
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

उन्होंने कहा कि इन नगर निगमों के अधिकार क्षेत्र में आते आम लोगों को सूचित किया जाता है कि वे समय-सारणी के अंतर्गत निर्धारित समय के दौरान सम्बन्धित ई. आर. ओ. के पास दावे और ऐतराज़ पेश कर सकते हैं।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *