Punjab News: ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की बड़ी कार्रवाई, इंडो-कैनेडियन के बस का चालान, करतार की 3 बसें जब्त

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 490 शब्द|📅 16 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की सडक़ सुरक्षा और सडक़ीय नियमों की पालना के प्रति वचनबद्धता को दर्शाते हुए पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज जालंधर और शहर के नज़दीकी तीन स्थानों पर बसों की चैकिंग की।

कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में बिना दस्तावेज़ों या अधूरे दस्तावेज़ों के चल रही दो बसों को ज़ब्त करने समेत 21 बसों के विभिन्न उलंघनाओं के लिए चालान किए गए। चालान की गईं बसों में दो सरकारी बसें भी शामिल हैं, जो अनाधिकृत रूट पर चल रही थीं।

कैबिनेट मंत्री और उनकी टीम द्वारा राज्य की सडक़ों पर लोगों की सुरक्षा और बस चालकों द्वारा सडक़ीय नियमों की पालना सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से जालंधर बस स्टैंड के आस-पास, जालंधर-पठानकोट रोड पर किशनगढ़ और जालंधर-अमृतसर रोड पर करतारपुर में की गई चैकिंग के दौरान कुल 56 बसों की चैकिंग की गई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस दौरान विजय बस सर्विस की बस नंबर एन.एल-02बी 3020 को रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की अपेक्षित मंजूरी के बिना चलाए जाने के लिए 50,000 रुपए का भारी जुर्माना किया गया। खैहरा स्लीपरज़ की बस नंबर यू.पी-31टी 3737 में क्षमता से अधिक यात्री होने के कारण 50,000 रुपए का चालान किया गया। इसके अलावा इंडो-कैनेडियन सर्विस की बस नंबर पी.बी-01सी 9726 को पर्मिट नियमों का उल्लंघन करने के कारण 10,000 रुपए का जुर्माना किया गया।

इसी तरह ट्रैफिक़ नियमों का उल्लंघन और अधूरे दस्तावेज़ों के कारण 18 प्राईवेट बसों के 2 लाख रुपए से अधिक के चालान काटे गए, जिनमें करतार बस की तीन बसें, पटियाला ऐक्सप्रैस और पटियाला हाईवेज़ की दो-दो और निझ्झर मिन्नी बस, प्रकाश बस, लिबड़ा बस, शेखूपुरा बस सर्विस, नरवाल बस, बाई जी ट्रांसपोर्ट, राजगुरू और मोहाली बस की एक-एक बस शामिल है, जबकि प्यार बस और करतार बस सर्विस की बिना दस्तावेज़ों के चल रही दो बसें मौके पर ही ज़ब्त की गईं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

करतारपुर में चैकिंग के दौरान परिवहन मंत्री ने पंजाब रोडवेज़ की दो बसें (नंबर पी.बी-08-ई.सी 4529 और पी.बी-65-ए.टी 0543) को अनाधिकृत रूट पर चलता पाया। यह बसें पुल के नीचे से जाने की बजाय पुल के ऊपर से गुजऱ रही थीं। दोनों बसों के चालकों के अनाधिकृत रूटों पर चलने के लिए चालान किए गए।

सवारियों और अन्य राहगीरों की सुरक्षा को खतरे में न डालने की राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बिना उचित दस्तावेज़ों और पर्मिटों के किसी भी बस को चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में औचक चैकिंग मुहिम को और तेज़ किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि वह निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के चालान काटें और इनको ज़ब्त करें।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *